जशपुर के बगीचा क्षेत्र में अशासकीय स्कूल की छात्रा ने क्लॉस रूम में फांसी लगाकर की अत्महत्या सुसाईडल नोट में स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो पर लगाए हैं यौन प्रताडऩा के आरोप

जशपुर के बगीचा क्षेत्र में अशासकीय स्कूल की छात्रा ने क्लॉस रूम में फांसी लगाकर की अत्महत्या सुसाईडल नोट में स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो पर लगाए हैं यौन प्रताडऩा के आरोप

जशपुर के बगीचा क्षेत्र में अशासकीय स्कूल की छात्रा ने क्लॉस रूम में फांसी लगाकर की अत्महत्या  सुसाईडल नोट में स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो पर लगाए हैं यौन प्रताडऩा के आरोप
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्राचार्य कुलदीपन टोपनो

जशपुर के बगीचा क्षेत्र में अशासकीय स्कूल की छात्रा ने क्लॉस रूम में फांसी लगाकर की अत्महत्या

सुसाईडल नोट में स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो पर लगाए हैं यौन प्रताडऩा के आरोप

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 नवंबर 2025 :- जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्रांतर्गत एक अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टडी रूम में आज एक एक नाबालिग छात्रा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल से छात्रा के द्वारा आत्महत्या के पूर्व लिखकर छोड़ा गया सुसाईडल नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो पर यौन प्रताडऩा के आरोप लगाते हुए, परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
               इस संबंध में पुलिस सूत्रों से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पर, पुलिस व एफ एसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। छात्रा के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड़ व सैक्सुअल हरासमेंट की बात कही गई है। पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है, प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

                      अभी तक घटना के संबंध में जो आरंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, यह घटना जशपुर जिले के बगीचा से लगे गवासी गांव की है, जहां गांव के ही लोगों के द्वारा प्रायवेट शिक्षण संस्थान चलाया जा रहा है। यहां दूर दराज के छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 
        
बिना अनुमति संचालित किया जा रहा छात्रावास         
बताया जा रहा है कि, आत्महत्या करने वाली छात्रा जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के हीरवापारा की रहने वाली थी और यहीं रहकर पढ़ाई करती थी। मृत छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस शिक्षण संस्थान में छात्रा ने आत्महत्या की उस शिक्षण संस्थान को छात्रावास संचालित करने की अनुमति नहीं है और बगैर किसी अनुमति के यहां छात्रावास संचालित किया जा रहा है।


वर्सन
पुलिस की टीम एफएसएल की टीम के साथ जांच में जुटी है, मौके से छात्रा के द्वारा लिचित सुसाईडल नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें स्कूल के प्राचार्य के द्वारा यौन प्रताडऩा का उल्लेख है, और इसे ही कारण बताते हुए छात्रा ने आत्महत्या की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच चल रही है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।
------------------------------------------------------------