*बिहार के गया से तस्करी कर रायगढ़ ले जाई जा रही प्रबंधित कफ सिरप का जखीरा पकड़ा गया* *480 शीशी कफ सिरप और वासुदेव बस जप्त, ड्राईवर कंडक्टर समेत तीन गिरफ्तार*
*बिहार के गया से तस्करी कर रायगढ़ ले जाई जा रही प्रबंधित कफ सिरप का जखीरा पकड़ा गया* *480 शीशी कफ सिरप और वासुदेव बस जप्त, ड्राईवर कंडक्टर समेत तीन गिरफ्तार*
*बिहार के गया से तस्करी कर रायगढ़ ले जाई जा रही प्रबंधित कफ सिरप का जखीरा पकड़ा गया*
*480 शीशी कफ सिरप और वासुदेव बस जप्त, ड्राईवर कंडक्टर समेत तीन गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के तपकरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने बिहार के गया से आकर जशपुर होकर रायगढ़ जा रही वासुदेव यात्री बस से करीब 48 लीटर नशीली कफ सिरप बरामद की है। इस मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर रात में की गई नाकाबंदी
पुलिस को 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर से रायगढ़ की ओर जा रही बस क्रमांक CG-13-Q-1800 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप छुपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल थाना के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी कर दी।
करीब 11:45 बजे संदिग्ध बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में दो झोलों के अंदर रखे चार कार्टून बरामद हुए, जिनमें 100-100 मिलीलीटर की 480 शीशियां मिलीं।
ऑनरेक्स कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त
जांच में सामने आया कि बरामद कफ सिरप में कोडीन फास्फेट और ट्राईपोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त “ऑनरेक्स” नाम की प्रतिबंधित दवा है। कुल 480 शीशियों में लगभग 48 लीटर कफ सिरप जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 96,720 रुपए बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध
शुरुआती पूछताछ में बस के स्टाफ ने मामले से अनभिज्ञता जताई, लेकिन पुलिस की सख्ती और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह कफ सिरप बिहार के गया से लाकर रायगढ़ में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बस को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
बसंत पटेल (33) – कंडक्टर, निवासी बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
सतीश कुमार चौहान (45) – खलासी, निवासी नैला जूना तलाब, जिला जांजगीर-चांपा
भोला राम यादव (46) – ड्राइवर, निवासी कंडोरा, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर
जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


