*नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो समेत दर्जनभर पर FIR*
*नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो समेत दर्जनभर पर FIR*
*नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो समेत दर्जनभर पर FIR*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 28 मई 2026 : अंबिकापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ बुधवार शाम राजापुर चौक पर कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने सीतापुर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो समेत उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम, राजा, पंकज गुप्ता सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव कर नायब तहसीलदार को छुड़ाया। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ, सरगुजा इकाई ने भी विरोध जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
विधायक की बहन की शिकायत के आधार पर, नायब तहसीलदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। सीमा धनकी के मुताबिक वे बुधवार शाम शाखा शोध प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने राजापुर उप तहसील कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर निकलवाने की बात कही।
वहीं नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका रीडर मौजूद नहीं था, इसलिए उन्होंने अगले दिन हस्ताक्षर करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि महिला तत्काल हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रही थीं, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की बदतमीजी नहीं की। इस शिकायत पर सीतापुर थाने में नायब तहसीलदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।


