दो मासूम बच्चों की तालाब के गहरे पानी में डूबने से क्षेत्र में शोक की लहर
ग्राम केरजु में रहने वाले संजय गर्ग का 8 वर्षीय पुत्र अंश गर्ग एवं नवीन अग्रवाल का पुत्र आरव अग्रवाल उम्र 9 वर्ष की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई।
दो मासूम बच्चों की तालाब के गहरे पानी में डूबने से क्षेत्र में शोक की लहर
भारी बारिश से लबालब हुए गांव के तालाब में अपनी छोटी सायकल धोने उतरे नादान बच्चे हादसे का शिकार
पत्थलगांव/लोक सीजी न्यूज. पत्थलगांव में रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत होने के बाद पूरा अग्रवाल समाज शोक में डूब गया। हादसा बुधवार की देर शाम का है, जब ग्राम केरजु में रहने वाले संजय गर्ग का 8 वर्षीय पुत्र अंश गर्ग एवं नवीन अग्रवाल का पुत्र आरव अग्रवाल उम्र 9 वर्ष की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई।
घटना बुधवार की शाम बताई जा रही है, जब दोनो बालक गांव में घूमते-घूमते एक छोटे तालाब के पास पहुंच गए। दोनो बच्चे तालाब में पानी देखकर कीचड़ से सनी अपनी सायकल को धोने के लिए तालाब के पानी में उतर गए। लेकिन दोनो बच्चे तालाब के गहरे पानी से बाहर निकल नहीं पाए। इधर देर शाम तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर घर वाले उनकी तलाश पूरे गावं मे कर रहे थे, पर रात तक बच्चो का कही भी पता नहीं चल पाया।
गुरूवार की सुबह दोनो बच्चों की सायकल एवं उनके चप्पल तालाब किनारे देखी गई। जिसके बाद पुलिस की मदद से बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से पूरे गावं में मातम पसर गया। वहीं घरवालो का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। चूंकि दोनो बच्चे अग्रवाल समाज से थे, इस कारण आस-पास क्षेत्र के अग्रवाल समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
---------------------------------------------------------------------


