*जशपुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल इसी सत्र से, विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण*
*जशपुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल इसी सत्र से, विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण*
*जशपुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल इसी सत्र से, विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण*
*50 एमबीबीएस सीटों के साथ इसी सत्र से शुरू हो सकती है पढ़ाई, जिला अस्पताल और पॉलीटेक्निक परिसर का लिया जायजा*
*मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए जिला अस्पताल जशपुर तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु झरगांव स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर तैयार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 6 जून 2026 : जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा देने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो सकता है।
स्थायी भवन निर्माण पूरा होने तक मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए की जा रही वैकल्पिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने रायपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम शुक्रवार को जशपुर पहुंची। टीम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु झारगांव स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने उपलब्ध संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण दल में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत कुमार दीवान, डॉ. आभा एक्का, मेडिकल कॉलेज जशपुर के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए नियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बी.आर. सिदार शामिल रहे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.डी. कश्यप, हॉस्पिटल कंसल्टेंट राजेश कुमार कुरील सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को भी नया आयाम मिलेगा।


