गांव की 1 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर पंचायत सचिव दंपत्ति की गिद्ध नजर ग्राम पंचायत से खुद ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव पारित कर जमीन अपने नाम करने की कोशिश
गांव की 1 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर पंचायत सचिव दंपत्ति की गिद्ध नजर ग्राम पंचायत से खुद ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव पारित कर जमीन अपने नाम करने की कोशिश ग्रामीणों के भारी विरोध और तहसीलदार कोर्ट के स्थगन के बावजूद विवादित भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा निर्माण कार्य
गांव की 1 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर पंचायत सचिव दंपत्ति की गिद्ध नजर
ग्राम पंचायत से खुद ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव पारित कर जमीन अपने नाम करने की कोशिश
ग्रामीणों के भारी विरोध और तहसीलदार कोर्ट के स्थगन के बावजूद विवादित भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा निर्माण कार्य
जशपुरनगर/बगीचा/ लोक सीज न्यूज. जयपुर जिले के बगीचा जनपत छेत्र के ग्राम पंचायत छिछली-अ, में वहां के ग्राम पंचायत सचिव दंपति, के द्वारा ग्राम पंचायत की लगभग 1 एकड़ बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है, कि अब दोनो पति पत्नी पंचायत सचिव इस जमीन पर अपना शीशमहल भी न्यायालय के स्थगन के बावजूद खड़ा कर रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हम आपको बता दें कि जीवन मिंज और इम्ब्रेसिया मिंज दोनों पति-पत्नी हैं, और सचिव के रूप में जशपुर जिले के जनपद पंचायत बगीचा में ही पदस्थ हैं, और जहां छिछली-अ की कीमती जमीन को हथियाने की कोशिश में दोनों पति पत्नी जुटे हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर पहले इम्ब्रेसिया सचिव के रूप में पदस्थ थ, गांव वालों ने बताया कि पदस्थ रहते इस जमीन को पहले भी ग्राम सभा का फर्जी प्रस्ताव पास कर अपने नाम से कराने की कोशिश कर रही थी। जिस पर ग्रामवासी और तात्कालीन सरपंच अनिमा प्रकाश मिंज के कड़े विरोध के बाद उक्त कृत्य को करने में सफल नहीं हो पाई।
जब फिर से दोनो पंचायत सचिव पति पत्नी मिलकर उस जमीन पर निर्माण करने लगे, तो फिर से ग्रामीणों के साथ अनिमा प्रकाश मिंज ने न्यायालय तहसीलदार में यह कहते आवेदन किया गया कि, ग्रामीणों की निस्तारी जमीन जिस पर ग्रामीण अपनी फसलों की मिसाई एवं अन्य सार्वजनिक कार्य के प्रायोजन में उक्त भूमि को लिया जाता है। उसी शासकीय भूमि जो लगभग 1 एकड़ है, उसको सचिव दंपति के द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिस पर तहसीलदार ने 25 जून 2025 को स्थगन जारी किया।
स्थगन के बीच तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से तेजी से चल रहा निर्माण
पर अब जब तहसीलदारों की हड़ताल जारी है, तो इस सचिव दंपति ने मौके का फायदा उठाते हुए, कौन न्यायालय, कौन तहसीलदार, कौन सा कानून की तर्ज पर निर्माण शुरू कर दिया है। हालांकि ग्रामीण लगातार इस निर्माण का विरोध कर रहे हैं, पर तहसीलदार ही हड़ताल पर हैं तो जाएं जाएं तो जाएं कहाँ, वाली स्थिति हो गई है। ऊपर से पति पत्नी दोनों सचिव वो भी दबंग, अब लोग मजबूर हैं क्योंकि एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय की दूरी भी 70 किमी, ऊपर से उनका ग्राम दूरस्थ क्षेत्र।
अब इस तरह का कृत्य जब हो रहा है, तो ये देखना जरूरी होगा कि इन सरकारी कर्मचारी दंपति पर प्रशासन क्या कार्यवाही करती है, और कब करती है।
---------------------------------------------------------------


