राजस्थान से जशपुर के रास्ते बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 51 लाख की अवैध शराब की खेप जशपुर पुलिस ने पकड़ा,
राजस्थान से जशपुर के रास्ते बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 51 लाख की अवैध शराब की खेप जशपुर पुलिस ने पकड़ा, एक ट्रक से 51लाख रुपए की कीमत का, 734 कार्टून में 6588 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त
राजस्थान से जशपुर के रास्ते बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 51 लाख की अवैध शराब की खेप जशपुर पुलिस ने पकड़ा
एक ट्रक से 51लाख रुपए की कीमत का, 734 कार्टून में 6588 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. तस्करी कर जशपुर के रास्ते बिहार ले जा रही, 51 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जशपुर पुलिस ने झारखंड की सीमा से पहले आगडीह के समीप, पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4.08.25 को जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि एक संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब को तस्करी कर जशपुर क्षेत्र से होते हुए ले जाया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक को ट्रेस करते हुए, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 पर नाका बंदी की गई थी, व संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उक्त संदेही ट्रक आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को घेरा बंदी कर रोका गया, पुलिस के द्वारा जब संदेही ट्रक की तलाशी ली गई तब, उसके ट्रॉली में 734 कार्टून में अंग्रेजी शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा ट्रक सहित जप्त करते हुए, आरोपी ट्रक चालक चिमा राम उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
इन रास्तों से होकर जशपुर से आगे पर हो चुकी थी नशे की खेप
ट्रक चालक अवैध शराब से भरी ट्रक को चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लखनऊ, अंबिकापुर, जशपुर, होते हुए, रांची झारखंड तक आ रहा था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। मगर जशपुर पुलिस की सक्रिय मुखबिर तंत्र से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को जशपुर में ही ,नेशनल हाइवे आगडीह के पास पकड़ लिया गया व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ट्रक से 734 कार्टून, में 6588 ली अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपए है, को जप्त कर लिया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, आरक्षक उपेन्द्र सिंह नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वर्सन
जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र से अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते ट्रक को पकड़ा है व ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, मामले में किसी अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जिसमें पुलिस की जांच जारी है, तस्करी में शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस के द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।
-------------------------------


