ट्रिपल मर्डर के आरोपी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या हत्या के संदेह में कॉलरीकर्मी हिरासत में

ट्रिपल मर्डर के आरोपी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या हत्या के संदेह में कॉलरीकर्मी हिरासत में

ट्रिपल मर्डर के आरोपी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या  हत्या के संदेह में कॉलरीकर्मी हिरासत में
जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

ट्रिपल मर्डर के आरोपी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

हत्या के संदेह में कॉलरीकर्मी हिरासत में 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 दिसंबर 2025. सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदेई खालपारा में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश घर के बाहर मिली। 

           सूचना पर एसडीओपी, एसएफएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है।

मां, पत्नी और बच्चे की हत्या के आरोप में जेल में था मृतक

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जमदेई खालपारा निवासी 52 वर्षीय रामजतन पनिका पिता पीतांबर पनिका करीब 8 वर्ष पूर्व अपनी मां, पत्नी और बच्चे की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद वह जेल में निरुद्ध रहा और करीब 1 वर्ष पूर्व रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह घटना के समय घर पर अकेला था।

जिस जमीन को बेच दिया था, उसी पर बना रहा था पक्का मकान 

हत्या की सूचना के बाद, पुलिस ने सोमवार की सुबह घर के बाहर ग्रामीण का खून से लथपथ शव बरामद कर पंचनामा पीएम उपरांत विवेचना शुरु कर दी है। हत्या के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।

         स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अपने घर के समीप वर्तमान में पक्के मकान का निर्माण करा रहा था। जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा था, उसे वह पहले बेच चुका था, बावजूद इसके कब्जा नहीं छोड़ते हुए उसी भूमि में निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

 संदेही हिरासत में 

जांच के दौरान पुलिस डॉग मृतक के घर के आसपास घूमने के बाद कुछ दूरी पर स्थित कॉलरी कर्मी नवल दास के घर तक पहुंचकर रुक गया था। इसके बाद पुलिस ने संदेही नवल दास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।