*सोलर पैनल के तार चोरी के शक में युवक का सिर मुंडवाकर जूते-चप्पलों की माला पहनाई, पत्नी संग गांव में घुमाया, अब 9 गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज/ जशपुर 24 अप्रैल 2026 : संभाग के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पस्ता में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने सोलर पैनल के तार चोरी के शक में एक युवक को बर्बर सजा दी। युवक का आधा सिर मुंडवाया गया, गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार भी किया गया।
पीड़ित युवक मोहम्मद रहमान ताज, जो कल्याणपुर का निवासी है, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसे पंचायत के नाम पर गांव बुलाया गया और वहां उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के समय सरपंच पति की मौजूदगी भी बताई गई है, हालांकि उन्होंने खुद को केवल मौके पर मौजूद बताया है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई: 9 आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में अपराध दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विश्वनाथ सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि युवक पर चोरी का शक जरूर था, लेकिन कानून हाथ में लेकर इस तरह की सजा देना अपराध है। मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।