*जंगल में लकड़ी तस्करी, यूपी का ट्रक जब्त; 18 नग लकड़ी का लठ्ठा बरामद*
*जंगल में लकड़ी तस्करी, यूपी का ट्रक जब्त; 18 नग लकड़ी का लठ्ठा बरामद*
*जंगल में लकड़ी तस्करी, यूपी का ट्रक जब्त; 18 नग लकड़ी का लठ्ठा बरामद*
*जंगलों में फिर सक्रिय लकड़ी माफिया, सोनहत-देवगढ़ में अवैध कटाई और लोध छाल तस्करी की शिकायतें*
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ जशपुर 14 जिन 2026 : कोरिया मनेंद्रगढ़ जिले के देवगढ़ वनपरिक्षेत्र के जंगल में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 18 नग लकड़ी बरामद हुई है। चालक लकड़ी परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
जब्त वाहन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पंजीकृत बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग लकड़ी के स्रोत, ट्रक मालिक और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा है।
वन विभाग के मुताबिक शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवगढ़ जंगल से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन अमले ने जंगल में घेराबंदी की। मौके पर लकड़ी लोड ट्रक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए।
कोरिया डीएफओ प्रभाकर खलखो ने बताया कि रात करीब 2 बजे सूचना मिलने पर फॉरेस्टर और स्टाफ मौके पर पहुंचे थे। जांच में ट्रक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का पाया गया। मामले में वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
इधर, सोनहत और देवगढ़ क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी की शिकायतें सामने आती रही हैं। करीब चार महीने पहले भी झारखंड पंजीकृत एक ट्रक को बेलिया जंगल से पकड़ा गया था। जांच में प्राइवेट भूमि के नाम पर परमिट बनवाकर लकड़ी परिवहन किए जाने का मामला सामने आया था।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लोध छाल की तस्करी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। तस्कर स्थानीय लोगों के माध्यम से पेड़ों की छाल निकलवाकर कम कीमत पर खरीदते हैं और बाद में सूरजपुर व अंबिकापुर के बाजारों में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। वन विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मात्रा में छाल निकाले जाने से लोध के पेड़ सूखने लगते हैं। दूरस्थ और दुर्गम जंगलों में गश्त की कमी का फायदा उठाकर तस्कर सक्रिय हैं और इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई भी कर रहे हैं।


