जमीन विवाद में किसान की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट वसीयतनामे को लेकर चल रहा था विवाद, 8 आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पर पड़ी किसान की लाश

*जमीन विवाद में किसान की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट*

*वसीयतनामे को लेकर चल रहा था विवाद, 8 आरोपी गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुर 14 जून 2026 : अम्बिकापुर शहर से सटे बतौली क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी दौरान किसान की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर छापेमारी की और हत्या में शामिल भुवनेश्वर, बजरंग, उमेश, मनोज, रघुनंदन, बोधन, कमली और प्यारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान ट्रैक्टर उमेश चला रहा था।

जानकारी के मुताबिक जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, वह कामेश्वरी नामक महिला के नाम दर्ज थी। महिला निःसंतान थी और उसकी देखरेख धनेश्वरी करती थी। इसी आधार पर जमीन का वसीयतनामा धनेश्वरी के पक्ष में किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरा पक्ष भी उक्त जमीन पर अपना अधिकार जता रहा है। भूमि स्वामित्व को लेकर मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद के बीच हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

-----------