पंजाब से जशपुर के रास्ते तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के बड़े जखीरे को पकड़ने में जशपुर पुलिस को मिली सफलता
पंजाब से जशपुर के रास्ते तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के बड़े जखीरे को पकड़ने में जशपुर पुलिस को मिली सफलता ट्रक से 426 कार्टून में, 6300 शराब की बोतल में भरी, 3825 लीटर अंग्रेजी शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक RJ-09-GE-0124 को भी पुलिस ने किया जप्त, जप्त शराब की कीमत 22 लाख रुपए से अधिक
पंजाब से जशपुर के रास्ते तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के बड़े जखीरे को पकड़ने में जशपुर पुलिस को मिली सफलता
ट्रक से 426 कार्टून में, 6300 शराब की बोतल में भरी, 3825 लीटर अंग्रेजी शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक RJ-09-GE-0124 को भी पुलिस ने किया जप्त, जप्त शराब की कीमत 22 लाख रुपए से अधिक
लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/8 अक्टूबर 2025 :- याद रहे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने दिनांक 07.10.25 को सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 में अवैध शराब की तस्करी करते एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें की अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही थी। शराब से लदा ट्रक पंजाब, हरियाणा से ग्वालियर मध्यप्रदेश, अंबिकापुर होते हुए जशपुर तक पहुंच गया था और रांची झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था।
जशपुर पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक सहित दो व्यक्तियों रणवीर सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कांग, गोविंदलाल साहिब तरनताल पंजाब और जगदीप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मानुचर, चौकी चमकी नगर, तरनताल, पंजाब को गिरफ्तार भी किया है।
चार ट्रकों से कुल 2734 कार्टून में 24 हजार 440 लीटर शराब को जप्त
ज्ञात हो कि जशपुर पुलिस के द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार अंग्रेजी शराब तस्करी की करते तीन ट्रकों को पकड़ा था। सभी प्रकरण में कुल मिला कर इस वर्ष पंजाब , हरियाणा से बिहार अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले चार ट्रकों से कुल 2734 कार्टून में 24 हजार 440 लीटर शराब को जप्त कर चुकी है। जिम दो मामले दुलदुला थाना क्षेत्र के और दो जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के हैं। सभी मामलों में एक ही पैटर्न पर हो रही अवैध शराब की तस्करी
पुलिस की जांच में मालूम चला है, कि उक्त सभी मामलों में तस्करों के द्वारा एक पैटर्न में ड्राइवरों को अच्छी रकम का लालच देकर एक निश्चित स्थान से ट्रक को निर्धारित स्थान तक ले जाने हेतु दिया जाता था, जहां सिंडिकेट के सदस्यों के द्वारा ट्रक को ले लिया जाता था, व ड्राइवर को पैसे देकर वापस लौटा दिया जाता था, वहां से कोई और व्यक्ति ट्रक को लेकर, अन्य निर्धारित स्थान पर ले जाता था, जिससे कि ड्राइवरों को पता न चल सके कि माल कहां से लोड हुआ है, और कहां ले जाया जा रहा है। तस्करों के द्वारा उन्हीं रास्तों का उपयोग किया जाता है जहां, टोल नाका, व पुलिस नाका कम होते हैं।
वर्सन
मामले में पुलिस की एंड तू एंड इन्वेस्टिगेशन जारी है, इस गिरोह के बारे में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।


