युवती से दुष्कर्म का आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल 27 साल का आरोपी सौरभ कुमार युवती को शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म
युवती से दुष्कर्म का आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल 27 साल का आरोपी सौरभ कुमार युवती को शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म
युवती से दुष्कर्म का आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
27 साल का आरोपी सौरभ कुमार युवती को शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 दिसंबर 2025. जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र की एक पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर, तुमला पुलिस ने मूलत: बिहार निवासी और वर्तमान में जिले के एक पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर काम कर रहे, सौरभ कुमार उम्र 27 वर्ष, के विरुद्ध थाना तुमला में बीएनएस की धारा 64 (2)(एम), के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर २०२५ को थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक 35 वर्षीय युवती ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, आरोपी आरोपी सौरभ कुमार, जो कि मूलत: बिहार राज्य का रहने वाला है और वर्तमान में जिला जशपुर में ही एक पोस्ट ऑफिस में, सहायक पोस्ट मास्टर का कार्य करता है। पीडि़त प्रार्थिया की आरोपी सौरभ कुमार के साथ वर्ष 2024 में जान परिचय हुआ था, पीडि़त प्रार्थिया एक सब इंजीनियर है व उस दौरान वह छत्तीसगढ़ राज्य के एक जिले के जनपद पंचायत में तकनीकी सहायक के रूप में कार्य कर रही थी। दिनांक 14 जनवरी 2025 को जब पीडि़त प्रार्थिया छुट्टी पर अपने तुमला क्षेत्रांतर्गत गृह ग्राम आई हुई थी, उसी दौरान आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा, पीडि़त प्रार्थिया को अपने किराए के घर में, ले जाकर शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ अनाचार किया गया था। तब से लेकर माह जून 2025 तक, पीडि़त प्रार्थिया जब भी छुट्टी पर आती थी, तब आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा शादी का झांसा देते हुए, प्रार्थिया का शारीरिक शोषण किया जाता था। प्रार्थिया के द्वारा जब आरोपी सौरभ कुमार से, शादी करने की बात कहने पर, आरोपी ने तकनीकी सहायक की नौकरी छोडऩे पर ही, शादी करने की बात कही थी। जिस पर प्रार्थिया के द्वारा तकनीकी सहायक की नौकरी को छोड़ दिया गया। नौकरी छोडऩे पर, आरोपी सौरभ कुमार के द्वाराए प्रार्थिया को कुछ दिनों तक अपने साथ रखा गया था। अब शादी करने से इंकार कर रहा है। आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा, प्रार्थिया के साथ, गाली गलौच भी किया जाता है।
महिला संबंधित अपराध पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिला संबंधी अपराध होने पर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस के द्वारा थाना तुमला में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी सौरभ कुमार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। और पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर संतोष कुमार उम्र 27 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, तुमला क्षेत्रांतर्गत एक युवती से शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------


