रोड़ रेज का मामला कांसाबेल नायब तहसीलदार के साथ कार सवार तीन लोगों ने की मारपीट पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
रोड़ रेज का मामला कांसाबेल नायब तहसीलदार के साथ कार सवार तीन लोगों ने की मारपीट पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
रोड़ रेज का मामला
कांसाबेल नायब तहसीलदार के साथ कार सवार तीन लोगों ने की मारपीट
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
लोक सीजी न्यूज़/ जशपुरनगर/ 25 अक्टूबर 2025 :- गुरुवार को जशपुर जिले के कांसाबेल में एक रोड़ रेज के मामले में वहां के नायब तहसीलदार के साथ, कार सवार 3 लोगो के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। कांसाबेल पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना की पुष्टि करते हुए कांसाबेल थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोपहर तकरीबन 12 बजे कांसाबेल के नायब तहसीलदार चन्द्र प्रकाश सिंह अपनी क्रेटा कार की टायर चेंज करवाने के बाद अपने दफ्तर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक दूसरे कार से टकरा गई। उस कार में एक महिला एक बच्चे सहित कूल 6 लोग बैठे थे। कार में ठोकर लगते ही कार में सवार 3 लोग कार से नीचे उतर गए और नायब तहसीलदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क हंगामा देखकर मौके पर कांसाबेल पुलिस पहुंच गई नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने वालों को थाने ले आई।
आरोपियों ने तैश में आकर मारपीट तो कर दिया जब पता चला तो उड़े होश
कांसाबेल पुलिस को दिए अपने बयान में आरोपियों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिनके साथ उनकी लड़ाई हुई वो नायब तहसीलदार हैं। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने क्षमा याचना शुरू की लेकिन तब तक बात बिगड़ चुकी थी और अंततः आशुतोष विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा और श्रीराम विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


