बाड़ी में बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई खेत जा रहे युवक की मौत पड़ोसी ने खेत के चारों ओर कर दिया था नंगे तार में बिजली की सप्लाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मामला जशपुर जिले के थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम खूंटीटोली कस्तूरा का
बाड़ी में बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई खेत जा रहे युवक की मौत पड़ोसी ने खेत के चारों ओर कर दिया था नंगे तार में बिजली की सप्लाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मामला जशपुर जिले के थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम खूंटीटोली कस्तूरा का
बाड़ी में बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई खेत जा रहे युवक की मौत
पड़ोसी ने खेत के चारों ओर कर दिया था नंगे तार में बिजली की सप्लाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला जशपुर जिले के थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम खूंटीटोली कस्तूरा का
लोक सीजी न्यूज/जशपुर/15 अक्टूबर 2025 :- जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के कस्तूरा गांव में अपने धान की खेत की ओर जा रहे २६ साल के युवक असलम एक्का की पड़ोसी किसान के द्वारा बाड़ी के चारी ओर बिछाए गए करेंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खेत मालिक बलेरियम एक्का उम्र 53 वर्ष, निवासी खूंटीटोली, गिरजाबस्ती कस्तूरा, के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार की जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिजली तार को भी जप्त किया है।
मृतक के पिता की रिपोर्ट पर दुलदुला पुलिस ने पूरे मामले की जांच में पाया कि, मृतक असलम एक्का के दोनों हाथ व सीने में करंट से जलने पर अत्यधिक काला निशान हो गया था, जो कि हाई वॉल्टेज करंट से ही हो सकता था, सोलर झटका मशीन से उतना करंट नहीं प्रवाहित हो सकता था। डॉक्टर की पीएम रिपोर्ट आने पर, रिपोर्ट में बताया गया कि मृतक की मृत्यु हाइवोल्टेज बिजली की करंट लगने से हुई है। जिससे पुलिस के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई कि मृतक की मृत्यु बिजली करेंट लगने से हुई है, न कि सोलर झटका मशीन के करंट से।
जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस के द्वारा मृतक के पिता, ग्रामीणों, गवाहों तथा घटना स्थल के खेत के मालिक आरोपी बलेरियम एक्का से बारीकी से पूछताछ करते हुए जांच विवेचना की जा रही थी। जांच विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि, उक्त घटना दिनांक को आरोपी बलेरियम एक्का जो कि गांव का एक ग्रेजुएट व्यक्ति है, के द्वारा असावधानी पूर्वक यह जानते हुए कि उसके उक्त कृत्य से जान माल की हानि हो सकती है, फिर भी अपने खेत से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित बिजली के खंभे से, बिना बिजली विभाग के अनुमति के, तार जोडक़र, हाई वॉल्टेज करंट, अपने सब्जी बाड़ी खेत के चारों ओर घेरा गया। अर्थात सोलर झटका करंट के नंगे तार में हाई वॉल्टेज करंट को प्रवाहित किया गया थाए जिसके चपेट में आने से मृतक असलम एक्का जो कि आरोपी के सब्जी बाड़ी के बगल में स्थित अपने खेत में जा रहा था, की करंट से झुलसकर मृत्यु हो गई।
वर्सन
दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक खेत में लगाए गए करंट से मृत्यु के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लोगों से अपील है कि घर व खेतों के चारों ओर अवैध रूप से बिजली के नंगे तारों का उपयोग न करें, इससे जान माल की हानि हो सकती है। उक्त कृत्य कानूनी अपराध है, पुलिस के द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
----------------------------------------------------------------------


