नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और हो गया फरार आरोपी रविकांत उर्फ भोला को ग्वालियर से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और हो गया फरार आरोपी रविकांत उर्फ भोला को ग्वालियर से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और हो गया फरार
आरोपी रविकांत उर्फ भोला को ग्वालियर से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 15 नवम्बर 2025 :- जिले के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी रविकांत उर्फ भोला को जशपुर पुलिस ने ग्वालियर से ढूंढ निकाला और बीएनएस की धारा 64-2, एम, 65-1 व पॉस्को एक्ट की धारा 5, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ५ नवम्बर २०25 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ही एक अन्य ग्राम का आरोपी रविकांत उर्फ भोला विगत 6 माह से बातचीत करता था। इसी दौरान उसके द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को प्यार करता हूं और शादी शादी करना चाहता हूं कहकर, झांसे में लेकर 17 अक्टूबर 25 को अपने घर ले गया और दो दिन तक अपने घर में रखा। इस दौरान उसने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म भी किया गया। दो दिवस पश्चात उसकी नाबालिग बेटी आरोपी रविकांत उर्फ भोला के घर से भाग कर, अपने घर आई और घटना के संबंध में प्रार्थिया को बताई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल तत्काल चौकी सोनक्यारी में आरोपी रविकांत उर्फ भोला के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
आरोपी रवि कांत उर्फ भोला, घटना दिनांक से ही फरार थाए। पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी रवि कांत उर्फ भोला, ग्वालियर मध्य प्रदेश में है। जिस पर उसे जशपुर से गई पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर, हिरासत में लेकर जशपुर वापस लाया गया।
-----------------------------------------------------------------


