मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना से दुलदुला में दो सडक़ों का होगा निर्माण ग्रामीण संपर्क को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 6 गांवों की दो हजार जनसंख्या सीधे होगी लाभान्वित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना से दुलदुला में दो सडक़ों का होगा निर्माण

ग्रामीण संपर्क को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 6 गांवों की दो हजार जनसंख्या सीधे होगी लाभान्वित

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 15 नवम्बर 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक सडक़, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां तेजी से प्रदान की जा रही हैं तथा स्वीकृत कार्यों का निर्माण भी दु्रत गति से जारी है। नए पहुंच मार्गों के निर्माण से दूरस्थ गांव अब शहरों से सुदृढ़ रूप से जुड़ सकेंगे, जिससे लोगों के दैनिक जीवन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
             इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सडक़ों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण संपर्क और अधिक मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से छेडड़ाढ़ से टुकुटोली 5.13 किलोमीटर लंबी संपर्क सडक़ तथा 5 करोड़ 95 लाख की लागत से ठूठीआम्बा से कादोपानी झारखंड पहुंच मार्ग तक 5.70 किलोमीटर लंबी सडक़ निर्माण के लिए निविदा स्वीकृत कर दी गई है। इन दोनों सडक़ मार्गों के बीच लगभग 6 ग्राम पंचायतें स्थित हैं, जिनमें करीब 2,000 की आबादी निवास करती है। सडक़ निर्माण पूर्ण होने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
-------------------------------------------------------------