चरईडांड-बगीचा स्टेट हाइवे में भितघरा के समीप 1 किमी सडक़ पूरी तरह हुई जर्जर

चरईडांड-बगीचा स्टेट हाइवे में भितघरा के समीप 1 किमी सडक़ पूरी तरह हुई जर्जर लगातार बारिश से कीचड़ के दलदल में तब्दील हुई सडक़

चरईडांड-बगीचा स्टेट हाइवे में भितघरा के समीप 1 किमी सडक़ पूरी तरह हुई जर्जर
पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में तब्दील हुई सडक़

चरईडांड-बगीचा स्टेट हाइवे में भितघरा के समीप 1 किमी सडक़ पूरी तरह हुई जर्जर
लगातार बारिश से कीचड़ के दलदल में तब्दील हुई सडक़

साहीडांड़/लोक सीजी न्यूज. बगीचा से चरईडांड़ 43 तक के स्टेट हाइवे सडक़ पर ग्राम पंचायत भितघरा के पास १ किलोमीटर लंबी सडक़ इन दिनों जोखिम भरा रास्ता बन गया है। 
        लोगों ने बताया कि, लगातार बारिश में पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुके इस बेहद जर्जर सडक़ में लोग जान जोखिम में डालकर चलने मजबूर हैँ। एक महीने से लगातार हो रहे बारिश के कारण सडक़ों की हालत इतना खराब हो चुका है की सडक़ की तस्वीर खेत की हालत में तब्दील हो गई है। 
                 क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि, आए दिन इस जगह पर छोटी मोटी घटना होते रहती है। पीडब्लूड़ी विभाग की नजर जशपुर जाने की मुख्य मार्ग होने के बावजूद नही पड़ रहा है। दिन भर सैकड़ों छोटे बड़े गाडिय़ों का यहां से आना जाना रहता है। यहां व्यवसायिक परिसर है जिससे भीड़ भी रहती है। गाडिय़ों की गड्ढों से कीचड़ की उछाल से सफर कर रहे लोगों के कपड़े लथपथ हो जा रहे हैँ। विडंबना की बात तो यह है की इस मार्ग पर संभाग और जिले के बड़े अधिकारी भी चलते हैं, साथ ही नेता मंत्री भी चलते हैँ, लेकिन किसी की इस जजऱ्र सडक़ पर ध्यान नहीं है। अगर जल्द इस सडक़ को नहीं सुधारा गया तो बड़ी घटना घटने की पूरी संभावना है।
----------------------------------------------------------------------