जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद: सरगुजा रेंज आईजी ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा ने जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक डिजिटल क्यूआर स्कैनर कोड प्रणाली लॉन्च की है। इसके माध्यम से अब आम नागरिक अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर पुलिसिंग से संबंधित फीडबैक, सुझाव या शिकायतें सीधे दर्ज कर सकेंगे।

जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद: सरगुजा रेंज आईजी ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम

अब नागरिक सीधे दे सकेंगे फीडबैक, दर्ज कर सकेंगे शिकायतें — आईजी दीपक कुमार झा करेंगे स्वयं मॉनिटरिंग

लोक सिजी नेटवर्क

जशपुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा ने जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक डिजिटल क्यूआर स्कैनर कोड प्रणाली लॉन्च की है। इसके माध्यम से अब आम नागरिक अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर पुलिसिंग से संबंधित फीडबैक, सुझाव या शिकायतें सीधे दर्ज कर सकेंगे।

आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त फीडबैक की स्वयं निगरानी (मॉनिटरिंग) की जाएगी और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्यूआर कोड को सरगुजा रेंज के सभी थानों, चौकियों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि नागरिक आसानी से इसका उपयोग कर सकें।

आईजी झा ने बताया कि आधुनिक डिजिटल युग में लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का उपयोग करता है। ऐसे में यह तकनीक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों के लिए पुलिस से जुड़ने का एक सरल और सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से पुलिस के प्रति जनता के विश्वास और संवाद में वृद्धि होगी तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस इस क्यूआर कोड पहल का वृहद प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और अपने फीडबैक के माध्यम से पुलिस को और बेहतर बनाने में योगदान दें।