कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन  प्रतियोगिता में जशपुर के उभरते खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने किया दर्शकों को मोहित

कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन  प्रतियोगिता में जशपुर के उभरते खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने किया दर्शकों को मोहित 24 विजेता खिलाड़ियों को विधायक गोमती साय ने नकद पुरूस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट और नकद राशि से किया पुरस्कृत

कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन    प्रतियोगिता में जशपुर के उभरते खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने किया दर्शकों को मोहित
कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन 
प्रतियोगिता में जशपुर के उभरते खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने किया दर्शकों को मोहित
24 विजेता खिलाड़ियों को विधायक गोमती साय ने नकद पुरूस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट और नकद राशि से किया पुरस्कृत

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत् कुनकुरी में चल रहे जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरूस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया ।
                      इस प्रतियोगिता में जिले के 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कांसाबेल के शाद अहमद ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मोहित किया।
                    समापन समारोह में विधायक गोमती साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला हमेशा से ही न केवल खेलों में बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी आगे रहा है । माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जिले में बेहतर सुविधाओं के लिए अधोसंरचना का निर्माण कराया जा रहा है । इसी के अंतर्गत कुनकुरी में एकीकृत खेल परिसर का निर्माण होने वाला है। हमारे जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अब जिले के अंदर ही खेलों की बेहतर सुविधाए मिल सकेगी।           
सभी वर्गों के विजेता उपविजेता ये रहे 


अंडर-19 बालक एकल वर्ग में विजेता आदित्य गुप्ता, उपविजेता विनय राणा, युगल वर्ग में विजेता आलीशान सिद्धिकी-राहुल झा, उपविजेता अनश रज़ा -आदित्य पाण्डेय रहे। अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में विजेता श्रीमोयी दास, उपविजेता रांझी बंसल रहीं। सीनियर पुरुष एकल वर्ग में विजेता अमन चौरसिया, उपविजेता शाद अहमद , युगल वर्ग में विजेता कर्तव्य - शाद अहमद , उपविजेता प्रमोद यादव- कुशाग्र गुप्ता , वेटरन एकल वर्ग में विजेता डॉ अशोक लकड़ा , उपविजेता राजकुमार सिंह भदोरिया, युगल वर्ग में राजेंद्र गुप्ता-अशोक लकड़ा, उपविजेता सुधीर सिंन्हा- विनीत जिंदल रहे। महिला युगल वर्ग में विजेता श्रीमोयी दास- प्रेशिला केरकेट्टा और उपविजेता संघमित्रा दास-देवयानी सिया रही। विजेता खिलाड़ियों को 11000 रुपए और उपविजेताओं को 5100 रुपए प्रदान किया गया।