*नाबालिग को घर से उठा सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग किशोर सहित दो गिरफ्तार*
*नाबालिग को घर से उठा सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग किशोर सहित दो गिरफ्तार* *बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, मुख्य आरोपी विपुल यादव जेल, और एक नाबालिग भेजा गया बाल संप्रेषण गृह*
*नाबालिग को घर से उठा सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग किशोर सहित दो गिरफ्तार*
*बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, मुख्य आरोपी विपुल यादव जेल, और एक नाबालिग भेजा गया बाल संप्रेषण गृह*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 6 जून 2026 : जशपुर जिले के थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम में 13 वर्ष की एक नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस अपराध के मुख्य आरोपी विपुल यादव (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल उसके किशोर साथी (17 वर्ष 8 माह) को भी हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून 2026 की दोपहर लगभग 1 बजे पण्डरापाठ चौकी छेत्र में हुई। दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की एक 13 वर्ष की नाबालिग बालिका के घर में घुसे और उसे जबरदस्ती अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक निर्जन स्थान पर ले गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से बालिका के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।
बाद में पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी विपुल यादव और उसके सहयोगी किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोप लगाने वाला विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोप लगाने वाला को पूछताछ के बाद बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।


