जंगली सुअर को मारने जंगल में बिछाई थी खुली बिजली करेंट की तार, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, चार लोग गिरफ्तार दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बढऩी झरिया जंगल का मामला
जंगली सुअर को मारने जंगल में बिछाई थी खुली बिजली करेंट की तार, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, चार लोग गिरफ्तार दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बढऩी झरिया जंगल का मामला
जंगली सुअर को मारने जंगल में बिछाई थी खुली बिजली करेंट की तार, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, चार लोग गिरफ्तार
दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बढऩी झरिया जंगल का मामला
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 दिसंबर 2025 :- 2-3 दिसंबर की दरमियानी रात को जशपुर जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बढऩी झरिया जंगल में जंगली सुअर को मारने के लिए जंगल में बिछाई गई खुली बिजली करेंट की तार की चपेट में आने से दशरथ यादव उम्र 55 की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, नेहरू राम उम्र 35 वर्ष निवासी छेरा घोघरा चौकी दोकड़ा, अशोक पैंकरा उम्र 34 वर्ष निवासी बढऩी झरिया चौकी दोकड़ा, सदानंद चौहान उम्र 34 वर्ष बढऩी झरिया चौकी दोकड़ा और जगदीश कुजूर उम्र 38 वर्ष निवासी चुनदरहा, चौकी दोकड़ा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को मृतक दशरथ यादव गांव के पास ही स्थित बढऩी झरिया जंगल में, भैंसों के लिए अस्थाई गोठान में भैंसों की देखरेख व चारा देने के लिए गया था। 3 दिसंबर को सुबह जब मृतक अपने घर वापस नहीं लौटा तो, उसके दोनो बेटेअपने पिता को ढूंढने, बढऩी झरिया जंगल में गोठान की ओर जा रहे थे तो देखे कि जंगल में उसके पिता मृत अवस्था में जमीन पर गिरे पड़े हैं, उनके पैर में खुला पतला बाईंडिंग तार चिपका हुआ था, जिसमें की करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके चपेट में आने पर उनके पिता की झुलस कर मृत्यु हो गई। गांव के ही आरोपियों के द्वाराए गांव में कुछ दिनों पूर्व बताया गया था कि उनके द्वारा बढऩी झरिया जंगल में दूसरी ओर जंगली सुअर को मारने के लिए करेंट बिछाया जाएगा, परंतु उनके द्वारा जंगल के गोठान के रास्ते में, 11 हजार केव्ही के बिजली तार के खंभे, से खुली वाइंडिंग तार को जोडक़र, जंगली सुअर को मारने के लिए जमीन में बिछा दिया गया था, जिससे जंगल के गोठान जाते वक्त हाई वॉल्टेज करेंट की चपेट में आने से उसके पिता मृतक दशरथ यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सबूतों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी
मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, अपराध पंजीबद्ध कर, पुलिस के द्वारा घटना में प्रयुक्त 128 मीटर खुली पतली तार को भी मौके से जप्त करते हुए मामले से जुड़े चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने परए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, एक आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------


