शादी करने का झांसा देकर गांव के युवक ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म,  गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी करने का झांसा देकर गांव के युवक ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म  गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी करने का झांसा देकर गांव के युवक ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म,  गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

शादी करने का झांसा देकर गांव के युवक ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म 
गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के बगीचा पुलिस ने, विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर पीडि़त महिला के गर्भवती होने पर उससे शादी से इंकार करने वाले युवक को पीडि़ता की रिपोर्ट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
                       घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 सितम्बर को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 40 वर्षीय महिला ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह तीन बच्चों की मां है और उसके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी। उसके पति की मृत्यु के छ: माह पश्चात ही, आरोपी रामकिशुन राम उम्र 27 वर्ष के द्वारा प्रार्थिया को शादी करूंगा, उसके बच्चों का भरण पोषण करूंगा कहकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया और तब से लेकर अब तक, जब भी उसकी मर्जी होती। शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहता था। इस दौरान प्रार्थिया 6 माह की गर्भवती भी हो गई और आरोपी राम किशुन माह मई 2025 में किसी और लडक़ी से भी शादी कर लिया है और व प्रार्थिया को पत्नी बनाकर रखने से इंकार कर रहा है।
       प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बगीचा में भादवि की धारा 366, 376-2-छ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, मामले के आरोपी राम किशुन राम उम्र 27 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी राम किशुन राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
---------------------------------------------------------------------------