हनुमान छाप सिक्का, मटिया भूत, चोर देवा बेचने के नाम पर ठगी के बाद जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ो रुपए की अनूटी ठगी का मामला

हनुमान छाप सिक्का, मटिया भूत, चोर देवा बेचने के नाम पर ठगी के बाद जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ो रुपए की अनूटी ठगी का मामला, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ व बिलासपुर जिले के हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने कार सामने आया सनसनीखेज मामला

हनुमान छाप सिक्का, मटिया भूत, चोर देवा बेचने के नाम पर ठगी के बाद जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ो रुपए की अनूटी ठगी का मामला
जशपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर ठग

हनुमान छाप सिक्का, मटिया भूत, चोर देवा बेचने के नाम पर ठगी के बाद जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ो रुपए की अनूटी ठगी का मामला
जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ व बिलासपुर जिले के हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने कार सामने आया सनसनीखेज मामला
फर्जी आरपी ग्रूप के नाम की कंपनी, सदस्यता एवं प्रोसेसिंग के नाम से करोड़ों की ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार 
अभी तक 1 करोड़ 94 लाख रुपए की ठगी का थानो में आया आवेदन, रकम बढऩे की संभावना

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज/12 सित. 2025. जशपुर पुलिस ने जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ व बिलासपुर जिले के भोले भाले ग्रामीणों से करोड़ों रुपए की ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम, राजेंद कुमार दिव्य उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम जोरहा डबरी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा, तुरेंद्र कुमार दिव्य उर्फ  मनीष कुमार दिव्य उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम जोरहा डबरी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा, प्रकाश चन्द धृतलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोढ़ीकला थाना पत्थलगांव और उपेन्द्र कुमार सारथी उम्र 56 वर्ष निवासी लीचीरमा थाना सीतापुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

ऐसे खुला करोड़ो की ठगी का राज
7 सितम्बर २०25 को ग्राम चिड़ौरा, थाना कांसाबेल में वर्ष पहली रिपोर्ट दर्ज हुई जिसके बाद जिले के कई थानों में रिपोर्ट दर्ज किए गए और यह खुलासा हुआ कि, 2021 से 2024 तक हजारों लोगों से ठगी करते हुए, इन शातिर ठगों ने जिले के हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है।
    चूंकि मामला हजारों ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी से संबंधित था, अत: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर बिलासपुर, कोरबा एवं सीतापुर भेजी गई थी। जिनके द्वारा कार्यवाही करते हुए आरपी ग्रूप कंपनी के मुख्य संचालक राजेंद्र कुमार दिव्य, तुरेंद्र उर्फ  मनीष कुमार दिव्य सहित उनके सहयोगी प्रकाश चंद्र धृतलहरे व उपेन्द्र कुमार सारथी को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
    
लोगों को करोड़पति बनने का झांसा देकर ठग लिए करोड़ो रुपए
पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि, उसके एक अन्य साथी जिसका नाम महेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर है, उसके पास एक कलश है, जो कि काफी महंगे धातु का बना है। कलश में जादुई लक्षण हैं, जो कि चावल को भी खींच लेता है। उक्त कलश की विदेशों में कीमत अरबों रुपए में है। उक्त रकम को वह अकेला नहीं ले सकता है, कलश की बिक्री से उसे जो भी रकम मिलेगा, उसको अन्य लोगों को अनुदान के रूप में देने के लिए उसके द्वारा एक आरपी ग्रूप नाम की कंपनी बनाई गई है। कलश को बिक्री करने के लिए विदेश के लोगों को बुलाना पड़ेगा, उनके आने जाने, रुकने एवं रकम प्राप्ति में जो भी खर्च होगा, उसके लिए कंपनी में जुड़े सदस्यों से रकम इक_ा करने हेतु कहा गया। जिस पर उक्त आरोपियों के द्वारा ग्रूप में जुडऩे पर 1 से 5 करोड़ रुपए तक मिलेगा कहकर, ग्रामीणों को प्रलोभित करते हुए उनसे २५ हजार से लेकर ५० से ७० हजार रुपए तक की रकम की ठगी की गई थी।
   
लगभग 2 करोड़ की ठगी करना स्वीकारा
पुलिस की जांच में मालूम चला है कि आरोपियों के द्वारा बिलासपुर व रायगढ़ संभाग के भी विभिन्न जिलों में, हजारों ग्रामीणों से धोखाधड़ी करते हुए, करीबन 1 करोड़ 94 लाख रुपए लेना स्वीकार किया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। ठगी की रकम और भी बढऩे की संभावना है। मामले में आरोपी महेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर सहित एक अन्य आरोपी भी फरार हैं। पुलिस के द्वारा उनकी पतासाजी की जा रही है। 

वर्सन
जशपुर जिले में ठगों के द्वारा हजारों ग्रामीणों से कलश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी। चार आरोपी ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, ठगी की रकम और भी बढऩे की संभावना है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
---------------------------------------------------------