*ओडिशा से पकड़ा गया कोडीन कफ सिरप का सप्लायर, 640 बोतल केस में फरार आरोपी गिरफ्तार* *जशपुर पुलिस की एंड-टू-एंड जांच में खुलासा; पहले पकड़े गए आरोपी से मिली थी जानकारी, NDPS एक्ट में कार्रवाई

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रंजन साहू

*ओडिशा से पकड़ा गया कोडीन कफ सिरप का सप्लायर, 640 बोतल केस में फरार आरोपी गिरफ्तार*

*जशपुर पुलिस की एंड-टू-एंड जांच में खुलासा; पहले पकड़े गए आरोपी से मिली थी जानकारी, NDPS एक्ट में कार्रवाई*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 : जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई करने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी रंजन साहू (30) सुंदरगढ़ जिले का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने पहले ग्राम सुरंगपानी निवासी मोहित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से 640 नग विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 1.11 लाख रुपए बताई गई थी। पूछताछ में मोहित ने बताया कि यह सिरप वह ओडिशा से रंजन साहू से खरीदकर लाता था।

जशपुर पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर विशेष टीम ओडिशा भेजी गई। वहां से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।