बगीचा से बकरी चोरी कर ले जाते थे अंबिकापुर बकरी चोर गिरोह को जशपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा

बगीचा से बकरी चोरी कर ले जाते थे अंबिकापुर बकरी चोर गिरोह को जशपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा सरगुजा पुलिस की सहयोग से दरीमा चौक अंबिकापुर से पकड़े गए आरोपी 

बगीचा से बकरी चोरी कर ले जाते थे अंबिकापुर बकरी चोर गिरोह को जशपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा


बगीचा से बकरी चोरी कर ले जाते थे अंबिकापुर
बकरी चोर गिरोह को जशपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा
सरगुजा पुलिस की सहयोग से दरीमा चौक अंबिकापुर से पकड़े गए आरोपी 
हर बार कार से चर रही बकरी को उठा कर ले जाते थे आरोपी
तीन बकरी चोर सहित एक चोरी की बकरी खरीदने वाले को भी किया है गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से दो नग बकरे भी बरामद
एसएसपी ने थाना प्रभारी बगीचा व उनकी टीम को किया नगद ईनाम से पुरस्कृत

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. पुलिस ने खेतों और जंगलों में चर रहे बकरे-बकरियों को उठाकर कार में चोरी कर ले भागने वाले गिरोह को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बकरी चोर गिरोह के लोग पड़ोसी जिले अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो जशपुर जिले में आकर यहां से कार द्वारा बकरे बकरी चुराकर अंबिकापुर ले जाकर वहां बेच देते थे। दो दिन पहले जिले के बगीचा पुलिस ने बकरी चोर गिरोह को फिल्मी स्टाइल में सरगुजा पुलिस की सहायता से तीन लोगों को पकडक़र उनके कब्जे से चोरी के बकरे बरामद किए और सीतापुर के एक कारोबारी को भी पकड़ा जो चोर गिरोह से चोरी के बकरे खरीदकर उन्हं बाजार में खपा देता था।
           गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमश: अजीत पैंकरा उम्र 22 वर्ष, निवासी बालमपुर सुलपारा थाना सीतापुर, आशीष केरकेट्टा उम्र 20वर्ष, निवासी तिलाईधार थाना सीतापुर,
अंकित तिग्गा उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलाईधार थाना सीतापुर और चोरी की बकरी का खरीददार, नूरुल्ला खान उम्र 42 वर्ष, निवासी रायकेरा थाना सीतापुरए जिला अंबिकापुर।
       घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि, 30 जून को ग्राम कुहापानी थाना बगीचा निवासी, 30 वर्षीय प्रार्थी सुरेश तिग्गा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि २९ जून को वह ग्राम कुहापानी में अपने घर से कुछ दूरी पर अपनी बकरियों को चरा रहा था, तभी लगभग 3:00 बजे उसकी बकरियों के पास अचानक ग्रे कलर की एक कार आकर रुकी, जिसमें से पांच व्यक्ति उतरे व उसकी दो नग बकरी व खस्सी को उठा कर कार से ले गए। प्रार्थी के द्वारा कार का पीछा किया गया, परंतु आरोपी तेजी से कार को दौड़ाकर भाग गए। लेकिन प्रार्थी के द्वारा बकरी चोरी में प्रयुक्त कार का नंबर सीजी 10 व्ही 9456 नोट कर लिया  गया था।
        रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा थाना बगीचा में बकरी चोरी के लिए बीएनएस की धारा 303-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
        ?? विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के द्वारा बताए गए, संदेही कार नंबर की जानकारी, तत्काल पुलिस की टेक्निकल टीम को दी गई, साथ ही बकरी चोरी की घटना को लेकर पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस की टेक्निकल टीम से प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना से पुलिस की पता चला कि उक्त संदेही कार, बटईकेला, नकना के पास देखी गई है और अंबिकापुर की ओर जा रही है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना बगीचा पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त संदेही कार को ट्रेस कर पीछा किया जाने लगा, तथा  थाना प्रभारी मणिपुर जिला अंबिकापुर निरीक्षक अश्विनी सिंह से संपर्क कर उक्त संदेही वाहन की जानकारी देते हुए, नाकाबंदी हेतु सहयोग मांगा गया। अंतत: अंबिकापुर दरिमा चौक के पास, बगीचा पुलिस व थाना मणिपुर जिला अंबिकापुर पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त संदेही वाहन को पकडऩे में सफलता मिली। 
वर्सन
थाना प्रभारी बगीचा के द्वारा त्वरित गति व सूझबूझ से, अंबिकापुर पुलिस की सहयोग से आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है, बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------------