चचेरे मामा ने अपने तीन माह के भांजे की टांगी के हत्थे से वार कर उतार दिया मौत की घाट

चचेरे मामा ने अपने तीन माह के भांजे की टांगी के हत्थे से वार कर उतार दिया मौत की घाट पत्नी के साथ विवाद को लेकर, अपने चचेरी बहन पर किया था टांगी से हमला, बचाव में झुकी तो उसके तीन माह के बच्चे को लगी चोट, हो गई मौत

चचेरे मामा ने अपने तीन माह के भांजे की टांगी के हत्थे से वार कर उतार दिया मौत की घाट
पुलिस की गिरफ्त में भांजे की हत्या का आरोपी

चचेरे मामा ने अपने तीन माह के भांजे की टांगी के हत्थे से वार कर उतार दिया मौत की घाट 

पत्नी के साथ विवाद को लेकर, अपने चचेरी बहन पर किया था टांगी से हमला, बचाव में झुकी तो उसके तीन माह के बच्चे को लगी चोट, हो गई मौत

 लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 दिसंबर 2025: जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र ले ग्राम पिपरापाठ नन्हेसर में तीन माह के अबोध भांजे की हत्या के आरोपी के विरुद्ध थाना सन्ना में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जशपुर पुलिस ने आरोपी, रतन उर्फ रतनू राम उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरापाठ जोकरी नन्हेसर , थाना सन्ना को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

-➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.12.25 को प्रार्थिया संगीता पति बासु राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरापाठ जोकरी नन्हेसर थाना सन्ना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 17.12.25 की शाम करीबन 05.00 बजे , अपने चचेरे भाई आरोपी रतन राम की पत्नी के साथ , गांव के ही कुआं के पास पानी भरते वक्त वाद विवाद हो गया था, फिर प्रार्थिया अपने घर आ गई थी व चचेरे भाई की पत्नी अपने घर चली गई थी। प्रार्थिया अपने घर के सामने खड़ी थी, व अपने तीन माह के बच्चे को पीठ में कपड़े से बांधकर गोदी की थी, उसी दौरान उसका चचेरा भाई आरोपी रतन राम आया, व अपनी पत्नी से विवाद करने के बात को लेकर, अपने हाथ में रखे टांगी की हत्थे से प्रार्थिया को जान से मार दूंगा कहकर, प्रार्थिया पर वार कर दिया, वार से बचने के लिए प्रार्थिया नीचे झुक गई, जिससे टांगी का हत्था, प्रार्थिया के पीठ में बंधे, उसके बच्चे को पड़ गया, और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

  ➡️ प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सन्ना में आरोपी रतन उर्फ रतनू राम उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया। शॉर्ट पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण टांगी के हत्थे से चोट के कारण होना बताया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रतन राम उर्फ रतनू उम्र 21 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया।

➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना सन्ना क्षेत्र में एक तीन माह के बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने जप्त किया है।