यूपीआई ठगी का नया तरीका, जशपुर में कई दुकानदार बने शिकार फर्जी पेमेंट स्क्रीन दिखाकर फरार हुए दो युवक, शाम तक दर्जनों शिकायतें
यूपीआई ठगी का नया तरीका, जशपुर में कई दुकानदार बने शिकार फर्जी पेमेंट स्क्रीन दिखाकर फरार हुए दो युवक, शाम तक दर्जनों शिकायतें
यूपीआई ठगी का नया तरीका, जशपुर में कई दुकानदार बने शिकार
फर्जी पेमेंट स्क्रीन दिखाकर फरार हुए दो युवक, शाम तक दर्जनों शिकायतें
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 27 जनवरी 2026 :- डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच अब ठगों ने इसका नया तरीका खोज लिया है। जिला मुख्यालय जशपुरनगर में रविवार को कई दुकानदारों के साथ यूपीआई के जरिए फर्जी भुगतान दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दो युवक बाइक पर शहर के विभिन्न बाजारों में घूमते हुए जूते, चप्पल, कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी करते रहे।
दुकानदारों के अनुसार, दोनों युवक जानबूझकर ऐसी दुकानों में पहुंचे जहां भीड़ अधिक थी। सामान चुनकर पैक कराने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो युवकों ने यूपीआई स्कैन किया और दुकानदार का नाम दिखाते हुए अपने मोबाइल पर फर्जी पेमेंट सफल होने का संदेश दिखाया। भीड़ और जल्दबाज़ी में दुकानदारों ने संदेश देखकर उन्हें जाने दिया।
युवकों के रवाना होने के कुछ समय बाद जब दुकानदारों ने अपने मोबाइल पर वास्तविक पेमेंट चेक किया और बैंक खाते की जांच की, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शाम तक जशपुर के कई व्यापारियों ने इसी तरह की शिकायतें साझा कीं और सभी ने बाइक पर आए दो युवकों का ही उल्लेख किया।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग औपचारिक रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।


