जशपुर कलेक्ट्रेट में वर्दी पहन कर घूमता रहता था फर्जी सशस्त्र बल का जवान बनकर महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख रुपए

जशपुर कलेक्ट्रेट में वर्दी पहन कर घूमता रहता था फर्जी सशस्त्र बल का जवान बनकर महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख रुपए

जशपुर कलेक्ट्रेट में वर्दी पहन कर घूमता रहता था फर्जी सशस्त्र बल का जवान बनकर  महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख रुपए
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी जवान

जशपुर कलेक्ट्रेट में वर्दी पहन कर घूमता रहता था फर्जी सशस्त्र बल का जवान बनकर

महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख रुपए

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 17 दिसंबर 2025. जशपुर पुलिस ने जशपुर कलेक्ट्रेट में खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बता कर वर्दी पहनकर घूमने वाले फर्जी जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

        आरोपी पुन्नी लाल अनंत,उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा थाना कोटा, जिला बिलासपुर ने खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बनकर दो महिलाओं को अपने झांसी में लिया और कलेक्ट्रेट में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लख रुपए ठग लिए। महिलाओं के द्वारा जशपुर सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस बिलासपुर कोटा से गिरफ्तार कर लाई है।

        जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत आरोपी पुन्नी लाल, जशपुर में किराए के मकान में रहता था और आस पड़ोस के लोगों को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बता, वर्दी पहन कर घूमता था। कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में, वर्दी पहन कर घूमने के दौरान उसने संपर्क में आई दो महिलाओ को अपनी पहुंच बता, कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाने के नाम से एक महिला से ठग लिए थे 2 लाख रुपए।

ये है पूरा मामला

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.12.25 को प्रार्थिया सीमा बाई, उम्र 39 वर्ष, निवासी झरगांव, चौकी सोनक्यारी, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28.08.25 को वह अपने किसी काम से कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में आई हुई है, वहीं इसकी मुलाकात एक पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताया, और कहा कि वह बिलासपुर में रहता है व किसी काम से कलेक्ट्रेट जशपुर में आया हुआ है, यहां उसका ऊपर से तक पहुंच है, अगर प्रार्थिया चाहे तो, मत्स्य विभाग में उसकी नौकरी लगवा सकता है, फिर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को अपना मोबाइल नंबर दिया गया, प्रार्थीया , आरोपी के द्वारा वर्दी पहने होने के कारण, उसके झांसे में आ गई, दो तीन दिनों के बाद, प्रार्थिया के पास पुनः आरोपी पुन्नी लाल अनंत का फोन आया और बताया गया कि उसके द्वारा मत्स्य विभाग में बात कर ली गई है, 4 लाख रुपए लगेगा , तभी जल्द से जल्द ज्वाइनिंग लेटर मिल पाएगा, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा आरोपी पुन्नी लाल अनंत को दो लाख रु दे दिया गया। उसके द्वारा शेष रकम मिलने के बाद ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही गई थी। आरोपी के द्वारा प्रार्थिया की भतीजी की भी डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवा दूंगा कहकर, उसके अंक सूची, जाति प्रमाण पत्र, आधारकार्ड इत्यादि दस्तावेज को भी रख लिया गया था, तथा उसकी नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपए की भी मांग की गई थी,। इसी दौरान प्रार्थिया को पता चला कि पुन्नी लाल अनंत कोई पुलिस वाला नहीं था, उसके द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर, नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रु ठग लिए गए थे।

मामले की संवेदनशीलता देखकर सक्रिय हुई जशपुर पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी पुन्नी लाल अनंत के विरुद्ध बी एन एस की धारा 318(2),318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। आरोपी पुन्नी लाल अनंत घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अपने बिलासपुर जिला स्थित अपने गृह ग्राम टाडा दर्रीकापा थाना कोटा में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर उसकी धर पकड़ हेतु, बिलासपुर रवाना की गई, जिनके द्वारा आरोपी पुन्नी लाल अनंत को उसके घर से, घेराबंदी कर हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

वर्सन 

कोतवाली क्षेत्र में फर्जी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है ,कार्यवाही जारी है।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।