झारखण्ड में पकड़े गए जशपुर के नकली नोट के कारोबारी गुमला पुलिस ने जशपुर के तीन युवकों को 1 लाख, 30 हजार के नकली नोटों के साथ किया गिरफ्तार

झारखण्ड में पकड़े गए जशपुर के नकली नोट के कारोबारी गुमला पुलिस ने जशपुर के तीन युवकों को 1 लाख, 30 हजार के नकली नोटों के साथ किया गिरफ्तार आरोपी भीड़भाड़ की स्थिति में बाजार में चलाते थे नकली नोट

झारखण्ड में पकड़े गए जशपुर के नकली नोट के कारोबारी गुमला पुलिस ने जशपुर के तीन युवकों को 1 लाख, 30 हजार के नकली नोटों के साथ किया गिरफ्तार
झारखण्ड पुलिस की गिरफ्त में नकली नोटों के कारोबारी

झारखण्ड में पकड़े गए जशपुर के नकली नोट के कारोबारी
गुमला पुलिस ने जशपुर के तीन युवकों को 1 लाख, 30 हजार के नकली नोटों के साथ किया गिरफ्तार
आरोपी भीड़भाड़ की स्थिति में बाजार में चलाते थे नकली नोट

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जाली नोट के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। रायडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अर्टिगा कार से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1 लाख, 30 हजार के नकली नोट, असली नोट, दो मोबाइल फोन और एक वाहन बरामद किया गया है। पकड़े गए तीनों युवक छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रहने वाले हैं।
                घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला पुलिस अधीक्षक को 4 जुलाई की शाम लगभग 5 बजे सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में कुछ व्यक्ति नकली नोट लेकर गुमला से जशपुर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित मीणा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

गुप्त सूचना पर रायडीह थाने के सामने रंगे हाथ पकड़े गए
छापामारी टीम ने रायडीह थाना गेट पर बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग शुरू की। कुछ देर में गुमला की ओर से आती सफेद रंग की अर्टिगा कार नं. जेएच 01 ईई 0585द्ध जैसे ही थाना गेट पर पहुंची, चालक ने पुलिस को देखकर वाहन बैक कर भागने का प्रयास किया। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को मौके पर ही रोक लिया। कार में चालक समेत तीन व्यक्ति सवार थे। नाम पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान सुधन राम यादव 52 वर्ष, ग्राम झारमुंडा, थाना तुमला जिला जशपुर, गोस्वामी चौहान 42 वर्ष, ग्राम गोरिया, थाना नारायणपुर जिला जशपुर और दिलीप कुमार 28 वर्ष, ग्राम गोरिया थाना नारायणपुर, जिला जशपुर के रूप में दी।

झारखंड से नकली नोट लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे आरोपी              
वाहन की तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के पास एक काले रंग का बैग मिला। जब उसे खोलकर जांच की गई तो उसमें कागज़ में लपेटे हुए 500-500 रुपए के नोटों का एक बंडल मिला, जो प्रारंभिक तौर पर असली जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन बारीकी से जांच करने पर वो नकली पाए गए। गिनती में कुल 260 नकली नोट, 500 के बरामद हुए, जिनकी कुल राशि, १ लाख, 30 हजार है। इसके अलावा आरोपी के पास से 2 हजार 500 की असली नकदी, 500 के 5 नोट, दो मोबाइल फोन, एक काला बैग और अर्टिगा कार भी बरामद की गई है।

छत्तीसगढ़ के बाजार में खपाते थे नकली नोट
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नकली नोटों को झारखंड के नकली नोटों के सौदागरों ने आधी कीमत में लेकर, छत्तीसगढ़ के बाजारों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर असली नोटों के साथ मिलाकर चलाते थे, जिससे किसी को संदेह न हो। पुलिस ने बरामद नकली नोटों और अन्य सामग्री को जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुधन राम यादव, गोस्वामी चौहान और दिलीप कुमार, तीनों आरोपियों के खिलाफ  पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना में अपराध संख्या 51/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179, 180, 181, बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
----------------------------------------------------------------------