दो थाना क्षेत्रों में युवतियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला, युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिले के दो थाना क्षेत्रों में युवतियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल दोकड़ा चौकी के मामले में आरोपी शिवा चौहान उम्र 22 वर्ष, एवं थाना दुलदुला के मामले में आरोपी राम प्रसाद सिंह उम्र 21 वर्ष पर जुर्म दर्ज
जिले के दो थाना क्षेत्रों में युवतियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला
युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दोकड़ा चौकी के मामले में आरोपी शिवा चौहान उम्र 22 वर्ष, एवं थाना दुलदुला के मामले में आरोपी राम प्रसाद सिंह उम्र 21 वर्ष पर जुर्म दर्ज
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के दो थाना क्षेत्रों में युवतियों को शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करने के मामले में, पीडि़त युवतियों की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पहला मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाने के चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत मामले में 2 सितंबर को थाना नारायणपुर क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय पीडि़त प्रार्थिया ने अपने पिता के साथ, चौकी दोकड़ा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, कि वह रक्षा बंधन के दिन अपनी फुआ के साथ चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत आरोपी शिवा चौहान के घर मेहमान के रूप में गई थी। जहां आरोपी शिवा चौहान के द्वारा, पीडि़ता को पत्नी बनाकर रखूंगा, कहते हुए उसके साथ दो दिनों तक पीडि़ता के मना करने के बावजूद जबरन उसका शारीरिक शोषण किया गया है।
महिला संबंधी अपराध होने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवा चौहान को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इसी प्रकार थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में 03 सितंबर को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि वह वर्ष 2021 में थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान अपनी सहेली से मिली मोबाइल नंबर से प्रार्थिया का थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत आरोपी राम प्रसाद सिंह से परिचय हुआ था। इसी दौरान वर्ष 2022 में आरोपी राम प्रसाद सिंह के द्वारा पीडि़त प्रार्थिया को, मिलने के लिए, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में बुलाया फिर अपने एक दोस्त के घर में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए, उसका शारीरिक शोषण किया और तब से लेकर लगातार, उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है। इस दौरान प्रार्थिया गर्भवती भी हो गई व एक बच्चे को भी जन्म दी है। जो कि आरोपी रामप्रसाद सिंह का ही है, परंतु आरोपी अब प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर रहा है।
रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना दुलदुला में भादवि की धारा 376-2, द के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राम प्रसाद सिंह को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, दोनो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
---------------------------------------------------------


