अजब-गजब यहां 17 साल के नाबालिग लड़के को भगाकर तेलंगाना ले गई 25 साल की युवती शादी का झांसा दे, भगा ले गई और लडक़े से तेलंगाना में बनाया शारीरिक संबंध

अजब-गजब यहां 17 साल के नाबालिग लड़के को भगाकर तेलंगाना ले गई 25 साल की युवती शादी का झांसा दे, भगा ले गई और लड़के से तेलंगाना में बनाया शारीरिक संबंध लड़के के मां-बाप की रिपोर्ट पर दोनो को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, युवती को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अजब-गजब  यहां 17 साल के नाबालिग लड़के को भगाकर तेलंगाना ले गई 25 साल की युवती शादी का झांसा दे, भगा ले गई और लडक़े से तेलंगाना में बनाया शारीरिक संबंध
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवती

अजब-गजब

यहां 17 साल के नाबालिग लड़के को भगाकर तेलंगाना ले गई 25 साल की युवती
शादी का झांसा दे, भगा ले गई और लड़के से तेलंगाना में बनाया शारीरिक संबंध
लड़के के मां-बाप की रिपोर्ट पर दोनो को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, युवती को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र के एक गांव के 17 साल के नाबालिग लडक़े को गांव की ही एक 25 साल की युवती के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर तेलंगाना ले जाने और वहां शादी की साथ रहने का झांसा देकर नाबालिग किशोर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
               घटना की पुष्टि करते हुए, जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतबा क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाली बालिग आरोपिया को तेलंगाना राज्य से ढूंढकर लाया गया है, विधिवत कार्यवाही कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। लडक़े के परिजनों की रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में आरोपिया के विरुद्ध 137-2, बीएनएस व 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, आरोपिया 25 वर्षीय युवती को तेलंगाना से खोजकर जशपुर लाकर जेल भेजा गया है।
                    घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों के अनुसार, 31 अगस्त को चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि दिनांक 25 अगस्त 25 को उसी के गांव की एक 25 वर्षीय युवती, उसके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को बहला फुसलाकर कर ले गई है, आस पड़ोस में, सभी संभावित जगहों पर पता साजी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
    
दोनो को तेलंगाना से खोजकर लाई जशपुर पुलिस
प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी कोतबा में आरोपिया के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। इसी दौरान पुलिस को पुलिस की टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से पता चला कि उक्त आरोपिया, नाबालिग बालक के साथ तेलंगाना राज्य अंतर्गत मेडचल मलकाजगिरी जिले में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर, आरोपिया व नाबालिग बालक को ढूंढने तेलंगाना राज्य रवाना किया गया था। जहां पुलिस की टीम के द्वारा मेडचल मलकाजगिरी जिले  से आरोपिया के कब्जे से नाबालिग बालक को बरामद कर, आरोपिया को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।