पड़ोसी के बिछाए बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर किसान की मौके पर मौत

पड़ोसी के बिछाए बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर किसान की मौके पर मौत मवेशी के लिए घास काटने जा रहा, 75 साल का मृतक आ गया बिजली करेंट की चपेट में 

पड़ोसी के बिछाए बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर किसान की मौके पर मौत
मृतक सोनो राम यादव उम्र लगभग 75 साल

पड़ोसी के बिछाए बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर किसान की मौके पर मौत
मवेशी के लिए घास काटने जा रहा, 75 साल का मृतक आ गया बिजली करेंट की चपेट में 

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सुतरी गांव में एक दुखद हादसा हो गया। जहां मवेशी के लिए घास काटने जा रहे किसान की, पड़ोसी द्वारा बिछाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आ जाने से करंट लगने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
                     घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, करंट लगने से किसान के शरीर में जगह-जगह झुलसे जाने का निशान दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजन आनन फानन में उसे बगीचा अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना के बाद परिजन ने बगीचा पुलिस को सूचना दे दी है।
             जानकारी के अनुसार, मृतक सोनो राम यादव उम्र लगभग 75 साल अपने मवेशी के लिए सुबह-सुबह घास काटने घर से निकला था। जैसे ही घर से निकल कर बाड़ी के पास पहुंचा तो मृतक पड़ोसी द्वारा बिछाए गए बिजली के नंगी तार की चपेट में आ गया, जिससे किसान सोनो राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन बगीचा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दिया है। मृतक का शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
---------------------------------------------------------