*चतरा के जंगल में गिरा एयर एंबुलेंस* *रांची से दिल्ली जा रहे विमान में सवार दोनो पायलट, मेडिकल स्टाफ, मरीज और उनके रिश्तेदार, सभी 7 की मौत*

*चतरा के जंगल में गिरा एयर एंबुलेंस* *रांची से दिल्ली जा रहे विमान में सवार दोनो पायलट, मेडिकल स्टाफ, मरीज और उनके रिश्तेदार, सभी 7 की मौत*

*चतरा के जंगल में गिरा एयर एंबुलेंस*  *रांची से दिल्ली जा रहे विमान में सवार दोनो पायलट, मेडिकल स्टाफ, मरीज और उनके रिश्तेदार, सभी 7 की मौत*

*चतरा के जंगल में गिरा एयर एंबुलेंस*

*रांची से दिल्ली जा रहे विमान में सवार दोनो पायलट, मेडिकल स्टाफ, मरीज और उनके रिश्तेदार, सभी 7 की मौत*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 फरवरी 2026 : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में पायलट, को-पायलट, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एक मरीज और उसके दो परिजन शामिल हैं। हादसा टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद हुआ, जब अचानक विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया।

जानकारी के मुताबिक रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एयर एंबुलेंस शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद 7:34 बजे विमान का कम्युनिकेशन कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। कुछ ही देर में सूचना मिली कि विमान चतरा जिले के सिमरिया के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। क्रैश होते ही विमान में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

विमान में इतने लोग थे सवार 

विमान में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी और धूरू कुमार (परिजन) सवार थे। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चंदवा में मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था 

रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ अनंत सिन्हा ने बताया कि लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार 65 प्रतिशत जलने की हालत में भर्ती थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी और शाम करीब 4:30 बजे मरीज को अस्पताल से एयरपोर्ट लाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में यह हादसा हो गया।

खराब मौसम के कारण पायलट ने रास्ता बदलने मांगी थी अनुमति 

डीजीसीए के अनुसार उड़ान के दौरान खराब मौसम के कारण विमान ने रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद विमान का रडार संपर्क टूट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला गया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।