सडक़ हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत तेज़ रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को रौंदा, मौके पर हुई दोनो की मौत

सडक़ हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत तेज़ रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को रौंदा, मौके पर हुई दोनो की मौत पत्थलगांव के फुलेता चौक से चिकन लेकर घर लौटते वक्त एनएच-43 पर पत्थलगांव के केराकछार गांव के पास हुआ हादसा

सडक़ हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत तेज़ रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को रौंदा, मौके पर हुई दोनो की मौत
हादसे के बाद ग्रामीणाों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम

सडक़ हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत
तेज़ रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को रौंदा, मौके पर हुई दोनो की मौत
पत्थलगांव के फुलेता चौक से चिकन लेकर घर लौटते वक्त एनएच-43 पर पत्थलगांव के केराकछार गांव के पास हुआ हादसा

राजेश अग्रवाल
पत्थलगांव/लोक सीजी न्यूज. कटनी-गुमला एनएच-43 पर पत्थलगांव के समीप स्थित केराकछार गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साले की जान चली गई। दोनों युवक पत्थलगांव के फुलेता चौक से चिकन लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में केराकछार निवासी जागेश्वर पायलट 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बटुराकछार निवासी पवन मांझी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
               हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। रविवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-43 पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को 20,000 रुपए की तत्काल सहायता राशि देकर ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया।
             स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और प्रशासन से स्पीड नियंत्रण के ठोस उपायों की मांग की। फिलहाल पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।
---------------------------------------------------------------