घरेलू गैस या डीजल पैट्रोल की जो दिक्कत तो इन नंबरों पर करें संपर्क कलेक्टर ने कहा गैस, पेट्रोल-डीजल और उर्वरक की कोई कमी नहीं

घरेलू गैस या डीजल पैट्रोल की जो दिक्कत तो इन नंबरों पर करें संपर्क कलेक्टर ने कहा गैस, पेट्रोल-डीजल और उर्वरक की कोई कमी नहीं

घरेलू गैस या डीजल पैट्रोल की जो दिक्कत तो इन नंबरों पर करें संपर्क  कलेक्टर ने कहा गैस, पेट्रोल-डीजल और उर्वरक की कोई कमी नहीं
घरेलू गैस और डीजल पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर कलेक्टर की बैठक

घरेलू गैस या डीजल पैट्रोल की जो दिक्कत तो इन नंबरों पर करें संपर्क

कलेक्टर ने कहा गैस, पेट्रोल-डीजल और उर्वरक की कोई कमी नहीं

अफवाहों से बचने की अपील, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 29 मार्च 2026। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के आम नागरिकों से अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि जशपुर जिले में गैस, पेट्रोल-डीजल एवं उर्वरक की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

जशपुर जिले के लिए कंट्रोल स्थापित नंबर जारी

कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत जिला कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 9244011192 है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। गैस की बुकिंग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार की जा रही है तथा उसका भंडारण भी समय पर सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी तरह जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी नियमित आपूर्ति बनी हुई है।

पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की उपलब्धता मे समस्या आती है, तो इन नंबरों पर करें संपर्क 

आम उपभोक्ताओं को यदि पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे राज्य स्तर पर खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 अथवा 1967 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें और आवश्यकता पड़ने पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।