वेतन ब्रेकिंग न्यूज 17 एवं 18 अक्टूबर को ही कर्मचारीयों के खाते में जमा हो जाएगा अक्टूबर 2025 माह का वेतन राज्य सरकार ने त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय

17 एवं 18 अक्टूबर को ही कर्मचारीयों के खाते में जमा हो जाएगा अक्टूबर 2025 माह का वेतन राज्य सरकार ने त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय

वेतन ब्रेकिंग न्यूज   17 एवं 18 अक्टूबर को ही कर्मचारीयों के खाते में जमा हो जाएगा अक्टूबर 2025 माह का वेतन  राज्य सरकार ने त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी कर्मचारियों को बधाई

वेतन ब्रेकिंग न्यूज 

17 एवं 18 अक्टूबर को ही कर्मचारीयों के खाते में जमा हो जाएगा अक्टूबर 2025 माह का वेतन

राज्य सरकार ने त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय

लोक सीजी न्यूज़/रायपुर/16 अक्टूबर 2025 :- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले बड़ी राहत का ऐलान किया है। 

         16 अक्टूबर को राज्य वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2025 माह का वेतन कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले दिया जाएगा। सरकार ने यह निर्णय त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। 

17 एवं 18 अक्टूबर को ही अक्टूबर 2025 माह का वेतन कर्मचारियों के खाते में 

जारी आदेश के मुताबिक, दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को ही कर्मचारियों के खातों में जमा कर दिया जाएगा।       

              सामान्यतः वेतन हर माह के अंतिम कार्य दिवस को दिया जाता है, लेकिन इस बार विशेष व्यवस्था के तहत दो कार्य दिवस पहले भुगतान किया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से उप सचिव ऋषभ कुमार पाराशर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वेतन तैयार कर 17 और 18 अक्टूबर को भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा :- मुख्यमंत्री

इस संबंध में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान से न केवल शासकीय कर्मचारियों को आर्थिक सुविधा और राहत प्राप्त होगी, बल्कि इससे जीएसटी बचत उत्सव के दौरान राज्य के बाजारों में रौनक, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और आर्थिक प्रवाह में तीव्रता आएगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा तथा राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्सव और विश्वास का वातावरण बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है कि हर घर में उजियारा फैले और हर हृदय में प्रसन्नता एवं विश्वास का दीप जले।