बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक, बनकोम्बो में गीतांजली बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर

बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक हादसे में बाल बाल बचे घर के लोग, घर पूरी तरह से छतिग्रस्त बनकोम्बो में गीतांजली बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक में सवार दो युवक बुरी तरह घायल, अंबिकापुर रेफर

बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक, बनकोम्बो में गीतांजली बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
सडक़ किनारे घर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक

बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक
हादसे में बाल बाल बचे घर के लोग, घर पूरी तरह से छतिग्रस्त
बनकोम्बो में गीतांजली बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक में सवार दो युवक बुरी तरह घायल, अंबिकापुर रेफर

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे चराईडांड़ - बगीचा स्टेट हाइवे पर बगीचा थाना क्षेत्र के सरबकोम्बो गांव में एक कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रक  अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक मकान में घुस गया। इस हादसे में मकान के अंदर मौजूद लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखे सभी कीमती सामान बर्बाद हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय यह घटना हुई उस समय मकान में रहने वाला शख्स उठकर मुंह धोने गया था। वाहन में फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
                    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 6 बजे कोयले से भरा ट्रक क्रमांक आरजे 02 जीसी 1712 बतौली-चराईडांड़ हाइवे से होते हुए, आमगांव विश्रामपुर से अंगुल उड़ीसा जा रहा था। इसी दौरान सरबकोम्बो के पास किसी प्रकार चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सडक़ किनारे स्थित कमल के घर में घुस गया, जिससे मकान व रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। 
                 इस हादसे में घर के लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद गृह स्वामी कमल ने इस हादसे में उसके मकान को हुए नुकसान की छतिपूर्ति को लेकर वाहन मालिक से मुआवजे की मांग की है।

बनकोंबो में गीतांजलि बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर
शनिवार को ही इसी चराईडांड़-बगीचा स्टेट हाइवे मार्ग में ग्राम बनकोम्बो में गीतांजली बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक में सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत चिकित्सा सुविधा के लिए अम्बिकापुर भेज दिया गया है। 
                   ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दाराखरिका के जाता कोना संतन घर के पास गीतांजली बस क्रमांक सीजी 14 डी 0216 ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां से उसे अम्बिकापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
               जानकारी के अनुसार, ग्राम बनकोम्बो सारंगडांड़ निवासी देवेंद्र प्रसाद राम पिता संतोष राम उम्र 25, इंद्र कुमार पिता देवजीत उम्र 20 साल के साथ बाइक पर बैठकर अपने रिश्तेदार के यंहा चटकपुर गए हुए थे जब वह सुबह वापस आ रहे थे की तभी कलिया से जशपुर चलने वाली गीतांजली बस ने जाता कोना के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
---------------------------------------------------------