ब्रेकिंग न्यूज नेशनल हाईवे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार पिकअप लोगों को कुचलते निकल गई
ब्रेकिंग न्यूज नेशनल हाईवे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार पिकअप लोगों को कुचलते निकल गई
ब्रेकिंग न्यूज
नेशनल हाईवे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार पिकअप लोगों को कुचलते निकल गई
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 फरवरी 2026 : जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला कटनी, एनएच-43 पर गम्हरिया में गुरुवार को सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन ने निर्ममता से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतकों की शिनाख्त गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री एवं हीरा मिस्त्री के रूप में की गई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन अत्यधिक तेज़ रफ़्तार पर था और चालक ने नियंत्रण खोते हुए पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना के उपरांत आरोपी चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस दल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


