बगीचा के रौनी घाट में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार मिक्सर मशीन और यात्री बस की टक्कर, 20 से अधिक घायल

बगीचा के रौनी घाट में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार मिक्सर मशीन और यात्री बस की टक्कर, 20 से अधिक घायल

बगीचा के रौनी घाट में भीषण सड़क हादसा  तेज रफ्तार मिक्सर मशीन और यात्री बस की टक्कर, 20 से अधिक घायल

बगीचा के रौनी घाट में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार मिक्सर मशीन और यात्री बस की टक्कर, 20 से अधिक घायल

लोक सीजी न्यूज | जशपुरनगर | 12 फरवरी 2026 :- बगीचा पंडरापाठ  मार्ग पर, रौनी घाट में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बगीचा–पंडरापाठ मार्ग पर तेज रफ्तार अजाक्स मिक्सर मशीन और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाट में सामने से आ रही मिक्सर मशीन से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मिक्सर मशीन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

सड़क निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रौनी घाट में हाल ही में नई सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। तीव्र गति से वाहनों की आवाजाही के कारण यहां लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है।

जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही मुकेश शर्मा और राजकिशोर जायसवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

वहीं बगीचा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।