*जशपुर निवासी सीआईएसएफ जवान की एनएच पर सड़क हादसे में मौत* सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से लटकी रस्सी में बाइक फंसकर गिरने से हुआ हादसा
जशपुर निवासी सीआईएसएफ जवान की एनएच पर सड़क हादसे में मौत सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से लटकी रस्सी में बाइक फंसकर गिरने से हुआ हादसा
*जशपुर निवासी सीआईएसएफ जवान की एनएच पर सड़क हादसे में मौत*
*सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से लटकी रस्सी में बाइक फंसकर गिरने से हुआ हादसा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 अप्रैल 2026 : जशपुर के कांसाबेल के रहने वाले सीआईएसएफ जवान की, छुट्टी पर घर लौटते समय नेशनल हाईवे-130 पर ग्राम रजपुरीकला स्थित अमेरा कोल खदान गेट के पास खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से लटकी रस्सी में फंसकर गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है।
जशपुर के कांसाबेल का रहने वाला था जवान
मृतक जवान की पहचान जशपुर जिले के कांसाबेल निवासी विनय टोप्पो (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो CISF में कोरबा में पदस्थ था। वह छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे एक दिन पहले से खड़े ट्रक (CG 04 PG 1900) से निकली रस्सी उसकी बाइक में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक एक दिन पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, लेकिन उसे सड़क से हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। न ही मौके पर कोई चेतावनी संकेत लगाए गए थे, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लखनपुर पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


