*करडेगा–दुलदुला मार्ग पर भीषण बस हादसा: 5 लोगों की मौत, कई घायल* *मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए आदेश*

*करडेगा–दुलदुला मार्ग पर भीषण बस हादसा: 5 लोगों की मौत, कई घायल* *कलेक्टर एसपी की निगरानी में राहत और बचाव का कार्य शुरू* *मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए आदेश*

*करडेगा–दुलदुला मार्ग पर भीषण बस हादसा: 5 लोगों की मौत, कई घायल*   *मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए आदेश*
राहत और बचाव के कार्य में जुटे कलेक्टर और एसपी

*करडेगा–दुलदुला मार्ग पर भीषण बस हादसा: 5 लोगों की मौत, कई घायल*

*कलेक्टर एसपी की निगरानी में राहत और बचाव का कार्य शुरू*

*मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए आदेश*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 6 मार्च 2026 : जशपुर जिले के करडेगा–कुनकुरी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही अनमोल यात्री बस करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

         इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

       प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। नियंत्रण खोने के बाद तेज रफ्तार बस सड़क किनारे स्थित निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास भवन की दीवार को तोड़ते हुए पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है।     

       कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और होली क्रॉस हॉस्पिटल में इलाज जारी है, तीन गंभीर घायलाें को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।