लोकतंत्र सेनानी व मीसा बंदी महावीर प्रसाद जैन का निधन, जशपुर में शोक की लहर, आपातकाल के दौरान झेला था कारावास

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 5 मार्च  2026 : जशपुर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, मीसा बंदी एवं लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जैन समाज सहित पूरे जशपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

बताया जाता है कि स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख लोकतंत्र सेनानियों में शामिल थे। उस कठिन दौर में उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की थी। इसी कारण उन्हें मीसा (MISA) के तहत बंदी बनाकर जेल भेजा गया था। कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद वे लोकतंत्र और जनाधिकारों के प्रति अपने संकल्प पर अडिग रहे।

जशपुर जिले में वे एक सम्मानित और सक्रिय सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। जैन समाज के धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। वे हमेशा समाज को संगठित रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, जैन समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी, समाज का मार्गदर्शक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।