तेज रफ्तार ने छीनी 3 युवकों की जान, दो अलग-अलग सड़क हादसों में मातम
तेज रफ्तार ने छीनी 3 युवकों की जान, दो अलग-अलग सड़क हादसों में मातम
तेज रफ्तार ने छीनी 3 युवकों की जान, दो अलग-अलग सड़क हादसों में मातम
लखनपुर और गांधीनगर क्षेत्र में बाइक दुर्घटनाएं, 3 गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनागर 12 अप्रैल 2026 : सरगुजा जिले में रविवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों ही हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है।
पहला हादसा: खंभे से टकराई बाइक, दो की मौके पर मौत
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला स्थित राइस मिल के पास रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार आदित्य (पिता महेश राम) और बाबूलाल (पिता भगत राम) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन (पिता संतोष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों युवक दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा से वापस लौट रहे थे।
दूसरा हादसा: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो से भिड़ंत, एक की मौत
दूसरी घटना अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चठिरमा फॉरेस्ट बैरियर के पास हुई। यहां बाइक सवार तीन युवक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
लापरवाही बनी हादसों की वजह
दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी हादसे का मुख्य कारण रही। एक बाइक पर तीन सवारी और ओवरटेक के दौरान सावधानी न बरतना इन घटनाओं की बड़ी वजह मानी जा रही है।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। वहीं, लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


