झारखंड से छत्तीसगढ़ आ रहे 6 पिकअप से 380 बोरी में 152 क्विंटल अवैध धान पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जप्त की गई अवैध धान की कीमत लगभग 3 लाख 49 हजार 600 रुपए
झारखंड से छत्तीसगढ़ आ रहे 6 पिकअप से 380 बोरी में 152 क्विंटल अवैध धान पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जप्त की गई अवैध धान की कीमत लगभग 3 लाख 49 हजार 600 रुपए
झारखंड से छत्तीसगढ़ आ रहे 6 पिकअप से 380 बोरी में 152 क्विंटल अवैध धान पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा
जप्त की गई अवैध धान की कीमत लगभग 3 लाख 49 हजार 600 रुपए
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 दिसंबर 2025. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग १ बजे जशपुर पुलिस ने गुप्तचर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, जिला मुख्यालय जशपुर से लगे ग्राम जरिया, सिकटाटोली के ग्रामीण रास्ते से ६ पिकअप वाहनों में झारखंड से अवैध धान लेकर आ रहे लोगों को जशपुर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने धर दबौचा। 6 पिकअप से 380 बोरी में 152 क्विंटल अवैध धान पुलिस ने जप्त कर, मामले में कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंप दिया है। जप्त की गई अवैध धान की कीमत लगभग 3 लाख 49 हजार 600 रुपए आंकी गई है।
ज्ञात हो कि, सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद पर, जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर है, और अब तक कुल 20 वाहनों से 1084 क्विंटल अवैध धान को पकडक़र जिला प्रशासन को सौंप चुकी है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
बीत रात लगभग 1:00 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरिया के सिकटाटोली के ग्रामीण रास्ते से कुछ लोग पिकअप वाहन में भारी मात्रा में धान लोड कर, झारखंड राज्य से लेकर आ रहे हैं। जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, ग्राम जरिया, सिकटाटोली के ग्रामीण रास्ते पर नाका बंदी की गई थी। इसी दौरान रात्रि में कुल 6 संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर, सभी छह पिकअप वाहन क्रमश: जेएच ०७ एम १२५७, सीजी 13 एवी 3667, जेएच .01 एफपी 6134, जेएच ०७ एल 6611, जेएच 01 एफएफ 3141 और सीजी 13 एएन 1262 को रोका गया। पूछताछ पर पिकअप के वाहन चालकों के द्वारा अपना नाम क्रमश: 01 दिनेश साय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छोटा कुरंजा, जिला जशपुर, २ विजय प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सन्ना जिला जशपुर, ३ रूपेश कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जशपुर, ४ राकेश राम उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पुरना नगर जशपुर, 5 सोनू कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पुरना नगर जशपुर और 6 दिनेश भगत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम घोलेंग जशपुर का रहने वाला बताया गया।
पिकअप वाहन चालकों ने बताया कि वे धान को झारखंड राज्य स्थित ग्राम जारी से लेकर जशपुर आ रहे थे। पुलिस के द्वारा उनसे धान से संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा सभी 6 नग पिकअप वाहन से कुल 380 बोरी, 152 क्विंटल धान को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
वर्सन
जशपुर पुलिस दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध धान आमद पर सतत निगाह रखी हुई है, सिटी कोतवाली क्षेत्र में झारखंड से धान ला कर, जशपुर में खपाने की कोशिश कर रहे 6 पिकअप से 152 क्विंटल धान को पकड़ कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। अवैध धान के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------------


