एनएच-43 पर बड़ा हादसा: स्कूल जा रही दो छात्राएं ट्रेलर की चपेट में, एक की हालत नाजुक
एनएच-43 पर बड़ा हादसा: स्कूल जा रही दो छात्राएं ट्रेलर की चपेट में, एक की हालत नाजुक
एनएच-43 पर बड़ा हादसा: स्कूल जा रही दो छात्राएं ट्रेलर की चपेट में, एक की हालत नाजुक
लोक सीजी न्यूज | जशपुरनगर, 26 जनवरी 2026:- एनएच 43, गुमला कटनी मार्ग पर, मंगलवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सेदम गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी दो छात्राओं को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रही थीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
हादसे का कारण—चलते ट्रेलर के चालक को आई झपकी
जानकारी के मुताबिक ट्रेलर (नंबर—CG 07 CT 2455) का चालक सत्यम यादव दिल्ली से रायगढ़ की ओर जा रहा था। बताया गया कि वाहन चलाते समय उसे अचानक झपकी आ गई और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी छात्राओं को रौंदता चला गया।
ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, तुरंत पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद सेदम और आसपास के गांवों के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं—
हेमा साहू, पिता कमलेश्वर साहू
रितिका साहू, पिता जगदीश साहू
को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बतौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया।
मिशन अस्पताल में जारी है उपचार
दोनों छात्राओं का इलाज अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि एक छात्रा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों ने ट्रेलर रोका, चालक को पुलिस के हवाले किया
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रेलर को मंगारी धान केंद्र मार्ग पर रोक लिया और चालक सत्यम यादव को पकड़कर बतौली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चालक ने पुलिस को दिए बयान में झपकी आने के कारण हादसा होने की बात कबूल की है।
-------------


