तेज रफ्तार का कहर: कार-बाइक भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 युवक जिंदा जले, हालत नाजुक
तेज रफ्तार का कहर: कार-बाइक भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 युवक जिंदा जले, हालत नाजुक
तेज रफ्तार का कहर: कार-बाइक भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 युवक जिंदा जले, हालत नाजुक
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुर 4 अप्रेल 2026 : अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। घाट पेंडारी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और उस पर सवार तीन युवक उसकी चपेट में आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में पलढा गांव निवासी मनीष (28), भारत (20) और अनिल (19) गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समय के लिए तीनों के मौके पर ही मौत की आशंका जताई जा रही थी।
घटना के तुरंत बाद घायलों को प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई।


