नेशनल हाइवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत टमाटर लोड पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर

नेशनल हाइवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत टमाटर लोड पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर

नेशनल हाइवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत   टमाटर लोड पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर
पिकअप के पलटने से बिखरे टमाटर

नेशनल हाइवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत 

टमाटर लोड पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 जनवरी 2026 :- जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली गुमला - कटनी नेशनल हाइवे 43 सड़क पर आज एक टमाटर लोड तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन और बाइक में आमने सामने की भीषण टक्कर में, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है, जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

         हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन सड़क से उतर कर पलट गया और वाहन में लोड टमाटर बिखर गए। 

       कुनकुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।