*जशपुर में एयर एम्बुलेंस क्रैश की खबर, पहाड़ी इलाके में राहत-बचाव में दिक्कत* *नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र में हादसा; पुलिस और ग्रामीण मौके पर रवाना, दुर्गम भूगोल बना चुनौती*

विमान हादसे की पहली तस्वीर

Big breaking news

*जशपुर में एयर एम्बुलेंस क्रैश की खबर, पहाड़ी इलाके में राहत-बचाव में दिक्कत*

*नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र में हादसा; पुलिस और ग्रामीण मौके पर रवाना, दुर्गम भूगोल बना चुनौती*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर  20 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी क्षेत्र की पहाड़ियों में एक एयर एम्बुलेंस (एयरक्राफ्ट) क्रैश होने की सूचना मिल रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है, वह क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। दुर्गम रास्तों के कारण राहत और बचाव कार्य में भी बाधाएं आ रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है। फिलहाल एयरक्राफ्ट में सवार लोगों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा घटनास्थल तक पहुंचने के प्रयास लगातार जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

-------