*जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर फर्जी निकली, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कोई सबूत* *पहाड़ियों में धुआं उठने से फैली अफवाह, प्रशासन अलर्ट; ड्रोन से निगरानी, आग पर काबू*
*जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर फर्जी निकली, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कोई सबूत* *पहाड़ियों में धुआं उठने से फैली अफवाह, प्रशासन अलर्ट; ड्रोन से निगरानी, आग पर काबू*
*जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर फर्जी निकली, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कोई सबूत*
*पहाड़ियों में धुआं उठने से फैली अफवाह, प्रशासन अलर्ट; ड्रोन से निगरानी, आग पर काबू*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के नारायणपुर के बादलखोल अभयारण्य क्षेत्र स्थित पहाड़ियों में छोटे विमान के क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया है। सोमवार को फैली इस खबर के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया और मौके पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन किसी भी प्रकार के हादसे के प्रमाण नहीं मिले।
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वीडियो प्राप्त हुए थे, जिसके बाद मीडिया से भी लगातार जानकारी ली गई। कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत एंबुलेंस और दमकल वाहनों के साथ राहत एवं बचाव दलों को रवाना किया गया।
पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम और लगभग 1000 लोगों द्वारा पूरे क्षेत्र की गहन जांच की गई। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, लेकिन अब तक किसी विमान के गिरने या मलबे की पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह महज अफवाह थी, जो पहाड़ियों में लगी आग के कारण फैली। पहले नारायणपुर में लोगों ने एक छोटे विमान को काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भरते देखा और फिर इस दिशा में आगे पहाड़ियों पर आग की लपटें और धुएं को उठता देखकर लोगों ने विमान के पहाड़ियों में क्रश होने का अंदाजा लगा लिया और भ्रम की स्थिति बन गई। आग को समय रहते बुझा दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
वर्सन
मीडिया के ही माध्यम से सूचना मिली थी कि नारायणपुर क्षेत्र में कोई प्लेन क्रैश हुआ है सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग के दस्ते के साथ समूचे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन पूरी पहाड़ी में किसी विमान हादसे की या मलबे का कोई साक्ष्य नहीं मिला आसपास के ग्रामीणों ने भी पहाड़ियों में किसी विमान के टकराने की या विस्फोट की कोई आवाज नहीं सुनी। पहाड़ियों में लगी आग को बुझा दिया गया है।
जिला प्रशासन ने इस हवाई रास्ते से होकर गुजरने वाले किसी प्लेन के मिसिंग होने के संबंध में भी जानकारी एकत्र की, किसी प्लेन के मिसिंग होने की भी कोई सूचना नहीं मिली।
रोहित व्यास, कलेक्टर जशपुर
--------------


